Search

 
 
 

गनमास्टर जी 9 का धांसू टीजर आउट, महादेव की भक्ति में डूबे इमरान

Lagatar Desk :1 मिनट 22 सेकंड के इस टीजर में इमरान हाशमी का खूंखार एक्शन अवतार और उनका रोमांटिक अंदाज दोनों देखने को मिलता है.इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिका में हैं, और अपारशक्ति खुराना इसमें नेगेटिव (विलेन) रोल में नजर आएंगे.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : आवारापन 2 की सफलता के बाद अब इमरान हाशमी की अगामी फिल्म गनमास्टर जी 9 रिलीज को तैयार है.जो 27 नवंबर को रिलीज होगी. हाल में मेकर्स ने फिल्म अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का धांसू टीजर रिलीज किया.साथ ही इसके कैप्शन में लिखा-G9 की दुनिया शुरू होती है.

 

 

रोमांस, म्यूजिक, एक्शन. गनमास्टर जी 9 इन सबको एक कहानी में एक साथ लाता है जो आपको एक राइड पर ले जाने के लिए तैयार है. सिनेमाघरों में 27 नवंबर 2026 को.शेयर किया टीजर काफी दमदार और  एक्शन से भरपूर है, जिसमें इमरान हाशमी एकदम नए और इंटेंस अंदाज में नजर आ रहे हैं.

 

1 मिनट 22 सेकंड के इस टीजर में इमरान हाशमी का खूंखार एक्शन अवतार और उनका रोमांटिक अंदाज दोनों देखने को मिलता है.इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिका में हैं, और अपारशक्ति खुराना इसमें नेगेटिव (विलेन) रोल में नजर आएंगे.

 

 

क्या है 'गनमास्टर जी9' के टीजर में


टीजर में इमरान हाशमी को 'रीलोडेड' दिखाया गया है, जब वह अपने प्यार के लिए लड़ रहे हैं. अपने दमदार वॉयसओवर में वह भगवान शिव से प्रार्थना करते हैं कि उनके प्यार तक पहुंचने से पहले कोई उनकी जान न ले. इमरान एक लवर बॉय के रूप में वापस आ गए हैं. हिमेश रेशमिया की म्यूजिक ने उनके लवर बॉय के रूप में जान डालने का काम किया है.

 

1 मिनट 22 सेकंड के टीजर में जबरदस्त एक्शन और रोमांस से भरी फिल्म की दुनिया की एक झलक मिलती है. टीजर की शुरुआत एक पहाड़ो से घिरे एक मैदान से होती है, जहां कई लोग इमरान पर हमला करते हुए दिखते हैं और उन्हें एक वैन में डाल देते हैं.

 

इसके बाद बैक ग्राउंड में इमरान हाशमी का वॉयजओवर सुनने को मिलता है, जिसमें वह कहते हैं, मुझे चाहे दुनिया की सबसे बुरी मौत देना, मेरे जिस्म के टुकड़े-टुकड़े कर दे, चाहे गिद्ध और कौओं को खिलवा देना, पर महादेव से इतनी ही विनती है कि जब तक मैं अपने इश्क की दहलीज पर ना पहुंच जाऊं. मेरी सांसे मत लेना

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही