Search

हजारीबाग: विष्णुगढ़ में हाथी ने बुजुर्ग को कुचला, हालत गंभीर

Hazaribagh: विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर कला में एक हाथी ने बुजुर्ग उस्मान अंसारी को कुचल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. उन्हें इलाज के लिए विष्णुगढ़ सीएचसी लाया गया, जहां से उन्हें हजारीबाग रेफर कर दिया गया. खबर है कि नवादा और भोंडामुर्गी में उत्पात मचाते हुए गुरुवार की रात हाथियों का दल गोविंदपुर पहुंच गया. ग्रामीण पटाखे छोड़कर उन्हें गांव से बाहर करने की कोशिश कर रहे थे. इसी बीच झुंड का एक हाथी भड़क गया और उस बुजुर्ग पर हमला कर दिया. उनका एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है. पैर से हाथी ने सीने पर भी गंभीर चोट पहुंचाई है. इसे भी पढ़ें - पेरिस">https://lagatar.in/paris-olympics-vinesh-phogats-appeal-rejected-by-cas-she-will-not-get-silver-medal/">पेरिस

ओलंपिक : विनेश फोगाट की अपील CAS ने खारिज की, नहीं मिलेगा सिल्वर मेडल
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//