Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा: हाथियों के झुंड ने पांच घरों को किया क्षतिग्रस्त

Lohardaga: जिले के कुड़ू, कैरो और भंडरा प्रखंड के सीमावर्ती इलाके के लोग जंगली हाथियों के झुंड से दहशत में हैं. हाथियों के झुंड ने क्षेत्रवासियों की रातों की नींद उड़ा दी है. बीती रात हाथियों का झुंड कैरो व कुड़ू प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों खासकर महुवरी में फिर से लौटकर जमकर तबाही मचाई. गांव में एकाएक धावा बोलकर न सिर्फ कई घरों को क्षति पहुंचाई, बल्कि घर में रखे धान और चावल को भी खा गए. खेतों में लगी फसलों को बुरी तरह से रौंद डाला. हाथियों का झुंड मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे ब्यासी, कुल्लू चाल्हो होते हुए अचानक महुवरी गांव पहुंचकर चिंघाड़ के साथ एक आदमी का घर का दरवाजा तोड़ने लगे. आवाज सुनकर घर में सो रहे लोग पीछे के दरवाजा से भागने में सफल रहे. हाथियों ने घर में रखे धान और चावल को खाया और नष्ट भी कर दिया. वर्तमान में हाथियों के झुंड का मूवमेंट का संभावित क्षेत्रों में चडरा, खरता, कुल्लू, मुरतो, मेलानी आदि गांव हैं. प्रभारी फॉरेस्ट विपिन कुमार ने यह भी बताया कि झुंड से बिछड़े अकेला हाथी ने हेंदलासो में बीती रात दो लोगों का घर ध्वस्त किया है. साथ ही कई लोगों के खेत में लगे फसलों को भी रौंद डाला है. इसे भी पढ़ें - बांग्लादेश">https://lagatar.in/bangladesh-protestors-surrounded-the-supreme-court-chief-justice-obaidul-hasan-resigned/">बांग्लादेश

: प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट को घेरा, चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने इस्तीफा दिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही