Search

 
 
 

गढ़वा में हाथियों ने मचाया उत्पात,  5 घरों को तोड़ा, अनाज भी खाये

 
Garhwa : गढ़वा के रंका अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र के शिंजो गांव में लगातार दूसरे दिन हाथियों का उत्पात जारी रहा. शुक्रवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने 5 आदिम जनजाति परिवार के घरों को तोड़कर उसमें रखे कई बोरा अनाज खा गए. बताते चलें कि गुरुवार के रात्रि में भी हाथियों ने सिंजो गांव में दो किसानों के घरों को तोड़कर उसमें रखे हुए कई बोरी अनाज खा गए थे. दो जंगली हाथियों के द्वारा लगातार इस गांव में उत्पात मचाया जा रहा है. पूरी घटनाक्रम की जानकारी गढ़वा विधायक सह प्रदेश के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को दी गई. मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने अपने निजी कोष से प्रत्येक पीड़ित किसान परिवार को 25-25 सौ रुपये भोजन के लिए तत्काल मुखिया प्रतिनिधि सह अनुमंडल झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष पप्पू यादव के माध्यम से भेजा है. इसे भी पढ़ें : CID">https://lagatar.in/cid-reveals-cyber-fraud-is-happening-through-8000-bank-accounts-in-jharkhand/">CID

का खुलासाः झारखंड में 8000 बैंक खातों के जरिये हो रही साइबर ठगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही