Search

 
 
 

लवलेश गंझू समेत 11 आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिली आर्थिक सहायता, आदेश जारी

आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर और पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते लातेहार जिले में आत्मसमर्पण करने वाले 11 नक्सलियों को झारखंड सरकार ने 22.86 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है. इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है.
 
लवलेश गंझू

Ranchi  : आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर और पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते लातेहार जिले में आत्मसमर्पण करने वाले 11 नक्सलियों को झारखंड सरकार ने 22.86 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है. इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है.

 

लातेहार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों में कुख्यात लवलेश गंझू का नाम भी शामिल है, जिसे सबसे अधिक सहायता राशि मिली है. यह वित्तीय सहायता मुख्य रूप से पुनर्वास अनुदान, घोषित इनाम, हथियार के बदले नकद राशि, मकान का किराया और शिक्षण शुल्क जैसी विभिन्न मदों के लिए आवंटित की गई है.

 

उल्लेखनीय है कि साल 2025 में झारखंड के सभी जिलों में लातेहार में सबसे अधिक 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है.

 

जानें किस नक्सली को कितनी मिली आर्थिक सहायता 

 

- लवलेश गंझू : 06 लाख

 

- अखिलेश यादव : 5.75 लाख

 

- मोजिंदर गंझु : 02 लाख

 

- ब्रह्मदेव गंझु : 1.32 लाख

 

- रघुनाथ सिंह : 1.28 लाख

 

- अनिल उरांव : 1.28 लाख

 

- संजय प्रजापति : 1.21 लाख

 

- बैजनाथ सिंह : 01 लाख

 

- दशरथ उरांव : 01 लाख

 

- सतेंद्र उरांव : 01 लाख

 

- मोहन परहिया : 01 लाख

 

- कुल : 22.85 लाख

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही