Search

 
 
 

Hazaribagh News: SIR में पात्र नागरिक मतदाता सूची से न हो वंचित- कांग्रेस

जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरूवार को जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान को लेकर हजारीबाग लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरूवार को जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान को लेकर हजारीबाग लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान एसआईआर अभियान प्रगती, विभिन्न मतदान केन्द्र पर किए गए भ्रमण, बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता तथा मतदान सूचि के विशेष पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की गई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की.

Uploaded Image

मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव तथा झारखंड सह प्रभारी भूपेन्द्र मरावी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नही बल्कि लोकतंत्र और संविधान प्रदत मताधिकार की रक्षा का महत्वपूर्ण अभियान है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी संवैधानिक अधिकारों का हनन न हो.

इसे भी पढ़ें: 

हजारीबाग लोकसभा के प्रभारी सह विधायक राजेश कच्छप ने भाजपा पे आरोप लगाया और कहा कि वर्तमान परिस्थितयों में आम नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित होने की आशंका है. यदि पुनरीक्षण के नाम पर किसी पात्र मतदाता का नाम हटाया जाता है तो कांग्रेस उसका लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक विरोध करेगी.

 

प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के बीएलए 2 अपने बीएलओ से समन्वय बनाकर कांग्रेसी कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे तथा लोंगो को एसआईआर प्रक्रिया के प्रति जागरूक करेंगे. 

 

जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं से पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ काम करने का अह्वान किया साथ ही अभियान को अधिक प्रभावी सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है. 

 

रामगढ़ विधायक सह जिला अध्यक्ष ममता देवी ने कहा कि 30 जून से 29 जूलाई तक बीएलओ के घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण किया जाना है जो निर्वाचन प्रकिया का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है . बैठक का संचालन वरीय उपाध्यक्ष शारदा रंजन दुबे जबकी धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश सयुंक्त सचिव डॉ.प्रकाश कुमार नेवकिया. मौके पर राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद हजारीबाग लकसभा के सह प्रभारी अशोक सिंह, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला समेत कई नेता और कार्यकर्ता सैकड़ो मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही