बिलिनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, पिछले 24 घंटे में एलन मस्क की संपत्ति में 6.98 अरब डॉलर बढ़कर 187 अरब डॉलर हो गयी. 2023 से अबतक मस्क की दौलत 50.10 अरब डॉलर बढ़ी है. वहीं बर्नार्ड अर्नाल्ट रईसों की लिस्ट में फिसलकर दूसरे नंबर पर पहुंच गये. हालांकि बर्नार्ड अर्नाल्ट की दौलत 3.69 अरब डॉलर बढ़कर 185 अरब डॉलर हो गयी. 2023 की शुरुआत से अब तक 23.30 अरब डॉलर बढ़ी है. (पढ़ें, बजट">https://lagatar.in/budget-session-lobin-reached-the-assembly-with-a-stiletto-said-hemant-government-does-not-listen-to-us/">बजट
सत्र : बहंगी लेकर विधानसभा पहुंचे लोबिन, कहा- हेमंत सरकार हमारी नहीं सुनती)
दिसंबर में बर्नार्ड अर्नाल्ट ने एलन मस्क पछाड़कर बने थे सबसे रईस
बता दें कि एलन मस्क साल 2021 से अरबपतियों की लिस्ट में पहले स्थान पर काबिज थे. लेकिन दिसंबर 2022 में बर्नार्ड अर्नाल्ट ने एलन मस्क को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गये थे. मस्क पिछले दो महीने से दूसरे स्थान पर बने हुए थे. लेकिन एलन मस्क ने एक बार फिर बर्नार्ड अर्नाल्ट को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच गये हैं. इसे भी पढ़ें : MLA">https://lagatar.in/mla-dhullu-mahato-gets-bail-from-high-court-can-come-out-of-jail/">MLAढुल्लू महतो को हाईकोर्ट से मिली बेल, जेल से आ सकते हैं बाहर
एलन मस्क को बीते साल 200 अरब डॉलर का नुकसान
दरअसल पिछले साल टेस्ला के शेयर में गिरावट आने के कारण मस्क को 200 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था. इसे इतिहास में किसी कारोबारी की संपत्ति में आयी अब तक की सबसे बड़ी गिरावट माना जाता है. वहीं इस साल की शुरुआत के बाद से उनकी कंपनी के शेयरों में उछाल आया है. जिसकी वजह से उनकी दौलत में इजाफा देखने को मिल रहा है. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-bjp-protested-regarding-the-planning-policy-said-cm-who-ruined-the-future-of-the-youth-should-resign/">बजटसत्र : BJP ने नियोजन नीति को लेकर किया प्रदर्शन, कहा- युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले सीएम दें इस्तीफा
मुकेश अंबानी टॉप 10 में, लेकिन गौतम अडानी टॉप 30 से हुए बाहर
दूसरी तरफ हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी की संपत्ति में तेजी गिरावट देखने को मिल रही है. गौतम अडानी टॉप 30 से भी बाहर हो गये. गौतम अडानी 37.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ रईसों की लिस्ट में 32वें पायदान पर फिसल गये हैं. पिछले 24 घंटे में उनकी संपत्ति 2.18 अरब डॉलर घटी है रिपोर्ट जारी होने से पहले गौतम अडानी अरबपतियों की लिस्ट में टॉप 3 में शामिल थे. वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की सूची में 10 वें नंबर पर बने हुए हैं. उनके पास 81.1 अरब डॉलर की संपत्ति है. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-justice-km-joseph-said-i-am-a-christian-yet-i-like-hinduism/">सुप्रीमकोर्ट के न्यायाधीश केएम जोसेफ ने कहा, मैं ईसाई हूं, इसके बावजूद हिंदू धर्म मुझे पसंद है [wpse_comments_template]

Leave a Comment