Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एलन मस्क का एलान, ट्विटर पर जल्‍द मिलेगी वॉइस-वीडियो कॉलिंग की सुविधा

Lagatar Desk: एलन मस्क ने जब से माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर की कमान संभाली है, तभी से वह यूजर्स की सुविधाओं का पूरा ध्यान रख रहे हैं. एक बार फिर उनके एक ट्वीट ने लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है. दरअसल एलन मस्क ने ट्वीट कर जानकारी दी कि जल्द ही ट्विटर पर कॉल और मैसेजिंग फीचर जोड़ा जायेगा. जिसकी मदद से यूजर्स बिना नंबर दिए दुनिया में कही भी बात कर सकेंगे. ट्विटर पर कॉल फीचर आने के बाद ये फेसबुक और इंस्टाग्राम को कड़ी टक्कर देगा, क्योंकि ये फीचर्स उन दोनों प्लेटफॉर्म पर पहले से उपलब्ध हैं. ट्वीट में मस्क ने बताया है कि इस फीचर को गुरुवार यानी 11 मई 2023 से उपलब्ध करा दिया जायेगा. बता दें कि कुछ दिनों पहले ये भी जानकारी दी गयी थी की कंपनी क्लीनिंग प्रोसेस शुरू करेगी यानी की सालों से इन एक्टिव ट्विटर अकाउंट्स को रिमूव किया जायेगा. इसलिये अगर आप चाहते है कि आप का अकाउंट बना रहे तो आप को ट्विटर पर एक्टिव रहना होगा. साथ ही महीने में कम से कम एक बार लॉगइन होना जरुरी होगा. इसे भी पढ़ें: लातेहार">https://lagatar.in/latehar-due-to-the-strike-of-document-navis-sangh-loss-of-crores-to-the-government/">लातेहार

: दस्तावेज नवीस संघ की हड़ताल से सरकार को करोड़ों का नुकसान, आम-आदमी भी परेशान
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही