Search

 
 
 

एलन मस्क ने शुरू किया परफ्यूम का बिजनेस और बन गये सेल्समैन, कीमत जानकर उड़ जायेंगे होश

 
LagatarDesk : दुनिया के सबसे रईस इंसान एलन मस्क लगातार अपने कारोबार का विस्तार कर रहे हैं. ट्विटर विवादों के बीच एलन मस्क ने परफ्यूम का बिजनेस शुरू किया है. एलन मस्क ने ‘बर्न्ट हेयर’ (Burnt Hair) नाम से एक परफ्यूम ब्रांड लॉन्च किया है. परफ्यूम की लॉन्चिंग की जानकारी मस्क ने खुद टि्वटर हैंडल पर दी है. मस्क ने ट्वीट कर परफ्यूम की शीशी की तस्वीर शेयर की है, जो दिखने में बेहद शानदार है. मस्क ने यह भी दावा किया है कि यह दुनिया की सबसे अच्छी खुशबू है और अब तक परफ्यूम की 10,000 शीशियां बेच चुके हैं. (पढ़ें, यूपी">https://lagatar.in/up-water-level-of-budhi-rapti-river-increased-more-than-150-villages-in-the-grip-of-flood-people-forced-to-migrate/">यूपी

: बूढ़ी राप्ती नदी का बढ़ा जलस्तर, 150 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में, पलायन को मजबूर लोग)

मस्क ने ट्विटर के डिस्क्रिप्शन में खुद को परफ्यूम सेल्समैन बताया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Untitled-4-copy-9.jpg"

alt="" width="614" height="475" /> इतना ही नहीं एलन मस्क खुद को परफ्यूम सेल्समैन भी बता रहे हैं. उन्होंने अपनी ऑफिशियल ट्विटर प्रोफाइल भी बदल लिया है. टेसला सीईओ या स्पेस एक्स सीईओ के बदले उन्होंने प्रोफाइल में ‘परफ्यूम सेल्समैन’ लिखा है. परफ्यूम की तस्वीर के अलावा मस्क ने एक और ट्वीट किया है. इस ट्वीट में एलन मस्क लिखते हैं कि मेरे नाम जैसे इंसान को परफ्यूम बिजनेस में शामिल होना जरूरी था. वे आगे सवालिया लहजे में पूछते हैं, अब तक मैं इस काम के लिए इतना क्यों जूझता रहा?

हर जेंडर के लोग 8400 रुपये वाले परफ्यूम का कर सकेंगे इस्तेमाल

The Boring Company पर अलग से Burnt Hair परफ्यूम पर Buy Now पेज भी दिख रहा है. एलन मस्क का कहना है कि यह परफ्यूम Omnigender होगा. Omnigender का मतलब होता है कि इसको पुरुष, महिला और अन्य सभी जेंडर के लोग इस्तेमाल कर पायेंगे. एक बोतल परफ्यूम की कीमत 100 डॉलर (करीब 8400 रुपये) है. वहीं 3,000 शिपिंग चार्ज एक्सट्रा लगेंगे. जबकि लोग इस परफ्यूम के लिए क्रिप्टोकरेंसी में भी भुगतान कर सकते हैं. लेकिन क्रिप्टोकरेंसी डोज ही होनी चाहिए. डोजकॉइन में उनका बहुत बड़ा निवेश है. इसे भी पढ़ें : लाल">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-on-the-red-mark-sensex-slipped-179-points-wipro-shares-fell-5-51-percent/">लाल

निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 179 अंक फिसला, विप्रो के शेयर 5.51 फीसदी लुढ़के
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही