Lagatar Desk : यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव इन दिनों अपने नए शो रिज मास्टर को लेकर सुर्खियो में हैं. यह पहला वर्टिकल-स्क्रीन मोबाइल डेटिंग रियलिटी शो है, जो 22 अक्टूबर 2026 से जियोहॉटस्टार के तड़का पर स्ट्रीम हो रहा है. शो में फ्लर्टिंग, कॉन्फिडेंस और मनोरंजन का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है.
9 लड़के और 6 दिवाज के बीच होगा दिलचस्प मुकाबला
रिज मास्टर एक फनी डेटिंग रियलिटी शो है, जिसमें 9 रिजेक्टेड लड़के 6 दिवाज को इंप्रेस करने की कोशिश करते नजर आते हैं. शो का कॉन्सेप्ट रिज एकेडमी के रूप में तैयार किया गया है. इसमें लड़कों को अपनी फ्लर्टिंग स्किल्स, चार्म और कॉन्फिडेंस के दम पर दिवाज का दिल जीतने की चुनौती दी जाती है. इस दौरान दर्शकों को मजेदार बातचीत, फ्लर्टिंग और कई दिलचस्प पल देखने को मिलते हैं.
Everyone deserves a dating coach like @ElvishYadav ! 😍 New episodes drop daily, so don’t miss your daily dose of Rizz! #RizzMaster streaming now on #TadkaOnJioHotstar ✨ @worldofundress @EnvyFrench #IshaMalviya #RajatSood #RizzMasterOnTadka https://t.co/6dKJnWlToS
— TadkaOnJioHotstar (@TadkaOnJHS) October 23, 2026
एल्विश यादव होस्ट और मेंटॉर की भूमिका में
शो में एल्विश यादव होस्ट और मेंटॉर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वहीं, ईशा मालवीय को-होस्ट के रूप में नजर आ रही हैं.
Tune itna catchy hai, khud ko rokna mushkil hai! 🎶 Listen to the title track of Rizz Master now! 🔗 - https://t.co/XdZnxl9jFc New episodes drop daily, so don’t miss your daily dose of Rizz! #RizzMaster streaming now on #TadkaOnJioHotstar ✨ @worldofundress @EnvyFrench #IshaMalviya #RajatSood @ElvishYadav #RizzMasterOnTadka
— TadkaOnJioHotstar (@TadkaOnJHS) October 24, 2026
मोबाइल स्क्रीन के लिए तैयार किया गया शो
रिज मास्टर को खास तौर पर मोबाइल दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसकी स्क्रीन का फॉर्मेट मोबाइल पर वीडियो देखने के अनुभव के अनुकूल है. शो के नए एपिसोड रोजाना स्ट्रीम किए जाते हैं
From attraction to comfort, Undress fits right into the conversation 💯 New episodes drop daily, so don’t miss your daily dose of Rizz! #RizzMaster streaming now on #TadkaOnJioHotstar ✨ @worldofundress @EnvyFrench #IshaMalviya #RajatSood @ElvishYadav #RizzMasterOnTadka https://t.co/C6ZuoZ2k12
— TadkaOnJioHotstar (@TadkaOnJHS) October 29, 2026

