Search

 
 
 

एल्विश यादव ने ‘यादव जी की लव स्टोरी’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कहा - भावनाओं का रखें ध्यान

यूट्यूबर एल्विश यादव ने प्रगति तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर उठे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है
 

Lagatar desk : यूट्यूबर एल्विश यादव ने प्रगति तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर उठे विवाद पर  अपनी चुप्पा चोड़ी है. आज फिल्म का प्रीमियर होने वाला है. इसमें प्रगति तिवारी, विशाल मोहन, अंकित भड़ाना, सुविंदर विक्की, मानसी रावत और दीपक कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं.

 

 

विवाद की वजह

फिल्म में यादव समुदाय के लड़के और मुस्लिम लड़की के बीच रोमांटिक रिलेशन दिखाया गया है. कुछ दर्शकों और यादव समुदाय के लोगों ने इसे अपनी भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया और फिल्म पर बैन लगाने की मांग कर दी. सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से वायरल हुआ और चर्चा का केंद्र बन गया.

 

एल्विश यादव का बयान

एल्विश यादव ने 22 फरवरी को अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर कहा कि उन्हें हाल ही में इस विवाद की जानकारी मिली. उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर फिल्म के किसी सीन या एलिमेंट से यादव समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो फिल्म बनाने वालों को इसे ध्यान में रखते हुए बदलाव करने चाहिए.

 

प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को इस मुद्दे को ध्यान से सुलझाने की आवश्यकता है.फिल्म क्रिएटर्स को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए और समुदाय की चिंताओं का सम्मान करना चाहिए.एल्विश यादव ने तनाव बढ़ाने के बजाय संवाद और सेंसिटिविटी पर जोर दिया.

 

क्रिएटर्स का रुख

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि फिल्म की टीम बदलावों को अपनाएगी या नहीं. ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के थिएटर में रिलीज होने से पहले ही इस पर ऑनलाइन बहस जारी है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही