Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Elvish Yadav ने जिया शंकर को शादी के लिए किया प्रपोज, वीडियो वायरल

एंगेज्ड सीजन 2 का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.जिसमे यूट्यूबर एल्विश यादव होस्ट जिया शंकर को शादी के लिए प्रपोज कर करते नजर आ रहे है. जिसने उनके फैंल को हैरान कर दिया
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : एंगेज्ड सीजन 2 का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.जिसमे यूट्यूबर एल्विश यादव होस्ट जिया शंकर को शादी के लिए प्रपोज कर करते नजर आ रहे है. जिसने उनके फैंल को हैरान कर दिया 

शो में घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज

एंगेज्ड सीज़न 2 के एक एपिसोड में एल्विश यादव लाल गुलाब हाथ में लेकर घुटनों के बल बैठ जाते हैं और जिया शंकर को प्रपोज करते हैं. वह उनसे पूछते हैं कि क्या वह उनसे शादी करेंगी.
इस पर जिया जवाब देती हैं मैं तुमसे प्यार करता हूं और तुमसे शादी करूंगा जिया का यह जवाब सुनकर सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और फैंस ने दोनों को बधाई देना शुरू कर दिया.

 

 

फैंस में छिड़ी बहस

हालांकि, कई लोगों का मानना है कि यह प्रपोजल असली नहीं बल्कि शो का हिस्सा हो सकता है. इसलिए अब दर्शकों को यह जानने के लिए आने वाले एपिसोड का इंतजार करना होगा कि कहानी आगे क्या मोड़ लेती है.

 

जिया ने बॉयफ्रेंड को लेकर क्या कहा

फ्री प्रेस जर्नल को दिए एक इंटरव्यू में जिया शंकर ने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में खुलकर बात की थी, हालांकि उन्होंने उसका नाम नहीं बताया. एल्विश यादव के साथ अपने प्रमोशनल एंगेजमेंट पोस्ट पर उठे सवालों को लेकर जिया ने कहा कि उनके परिवार और उनके बॉयफ्रेंड के परिवार को इस सीन के बारे में पहले से जानकारी थी.उन्होंने कहा,जिस इंसान के साथ मैं रिलेशनशिप में हूं, उसके बारे में मेरे घर और उसके घर दोनों जगह सबको पता है.

 

प्यार को दिया दूसरा मौका


जिया ने यह भी बताया कि पहले उनका दिल टूट चुका है, लेकिन उन्होंने प्यार को दूसरा मौका दिया. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी किसी का दिल तोड़ा है, तो एल्विश ने मजाक में कहा कि उन्होंने सच में एक ऐसा दिल तोड़ा है जिसके बारे में वह जानते हैं.रिलेशनशिप में डीलब्रेकर के बारे में बात करते हुए जिया ने कहा -धोखा तो धोखा होता है, चाहे वह इमोशनल हो या फिजिकल.

 

जिया ने यह भी माना कि आज की जेनरेशन में एक कम्पैटिबल पार्टनर ढूंढना आसान नहीं है, लेकिन उन्हें अपने जीवन में एक खास इंसान मिलने की खुशी है. उन्होंने अपने पार्टनर को अब तक पब्लिक में इंट्रोड्यूस नहीं किया है क्योंकि वह नहीं चाहतीं कि मीडिया या सोशल मीडिया उनके पार्टनर को क्लिकबेट का हिस्सा बनाए.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही