Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दूतावास ने एडवाइजरी जारी की, ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों से कहा, 48 घंटे तक कहीं न निकलें

ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गयी है. आज मंगलवार को खार्ग आइलैंड पर हमले के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सनसनीखेज सोशल मीडिया पोस्ट किया.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गयी है. आज मंगलवार को खार्ग आइलैंड पर हमले के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सनसनीखेज सोशल मीडिया पोस्ट किया.

 

 

उन्होंने लिखा कि ईरान में एक सभ्यता का अंत होने वाला है. आज की रात ईरान के लिए कयामत की रात हो सकती है. यह पोस्ट पढ़ कर पूरी दुनिया भर में हड़कंप मच गया है. ट्रंप ने दावा किया है कि  ऐसी तबाही मचेगी, जिससे वापस आना ईरान के लिए मुमकिन नहीं होगा. टोटल रेजीम चेंज होगा.

 

बदलते घटनाक्रम के बीच  तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने देश के नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर चेताया है. दूतावास ने कहा है कि जो भारतीय नागरिक अभी भी ईरान में हैं, वो अगले 48 घंटों तक वहीं रहें.जहां अभी वे मौजूद हैं.

 

दूतावास ने कहा है कि वे उर्जा केंद्रों, सैन्य प्रतिष्ठानों व बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों से दूर बने रहें. घर के अंदर ही रहें. दूतावास द्वारा जारी आधिकारिक अपडेट्स पर नज़र बनाये रखें.

 

भारत सरकार ने कहा है कि जो लोग दूतावास द्वारा बुक किये गये होटलों में ठहरे हैं,  वे वहीं रहें.   सलाह दी गयी है कि वे  दूतावास की टीमों के साथ नियमित संपर्क बना कर रखें.   

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही