Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा में जिला कार्यसमिति की बैठक में बूथ मजबूत करने पर जोर

Garhwa : गढ़वा भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी की अध्यक्षता में गढ़वा जिला कार्यसमिति की बैठक तेतरी चंद्रवंशी बीएड कॉलेज गढ़वा में संपन्न हुई. बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् गीत एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. कार्यक्रम के दौरान आजीवन सहयोग निधि की शुरुआत की गई. जिसकी शुरुआत भाजपा नेत्री वीणा पाठक ने एक हजार रुपए पार्टी को सहयोग कर किया. कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर हर घर जनसंपर्क अभियान चलाएंगे. भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धि को लेकर घर-घर जाएंगे. आजीवन सहयोग निधि को लेकर कार्यकर्ता हर वर्ग के लोगों से संपर्क करेंगे. साथ ही 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस बूथ स्तर पर मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि मंडल कार्यसमिति की बैठक आगामी 23 मई तक पूरा कर लिया जाएगा. मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद आदित्य साहु ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के लिए काम करने वाली सरकार है. गढ़वा बाईपास का निर्माण मोदी सरकार करा रही है. इससे गढ़वा जिले सहित अन्य राज्यों के लोगों को भी काफी लाभ मिलेगा. लेकिन गढ़वा विधायक कहीं भी फीता काट कर अपनी उपलब्धि गिनाते रहते हैं, लेकिन जनता को सारा हकीकत पता है झामुमो सरकार में बैठे लोग विकास विरोधी के रूप में काम कर रहे हैं. हर जगह भ्रष्टाचार फैला हुआ है झामुमो सरकार की वजह से बाईपास के काम में बाधा उत्पन्न की जा रही है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास जैसे मूल मंत्र के साथ काम कर रही है. मोदी जैसे प्रधानमंत्री की वजह से भारत का सम्मान विश्व पटल पर बढ़ा है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भारत ने वैक्सीन का निर्माण किया और विश्व के अन्य लोगों को देने का काम किया है. महिलाओं युवाओं सहित अन्य सभी जाति धर्म वर्ग के लोगों के लिए काम कर रही है. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह गढ़वा जिला प्रभारी अमित कुमार ने संबोधित किया. पलामू सांसद बीडी राम ने कहा कि मोदी सरकार देश के लिए वरदान साबित हुई है. मोदी सरकार में भारत ने पूरे विश्व पर अपना दबदबा कायम कर लिया है. मोदी सरकार जनता की सरकार है. केंद्र सरकार का हर योजना जनहित से जुड़ा हुआ है. बिश्रामपुर विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के दम पर ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही सांसद विधायक बनते हैं. बैठक का संचालन जिला महामंत्री संतोष दूबे एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में मुख्य रूप से ओमप्रकाश तिवारी, अलखनाथ पांडेय आदि लोगों ने भी किया. मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जवाहर पासवान, मुकेश निरंजन सिन्हा, रघुराज पांडेय, रामचंद्र केशरी, गिरीनाथ सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, विकास स्वदेशी, संजय भगत, राजीव रंजन तिवारी, मुरली श्याम सोनी, उमेन्द्र यादव, ठाकुर प्रसाद महतो, स्वाती तिर्की, विजया लक्ष्मी, अनिता गुप्ता, अनिल पांडेय, विवेकानंद तिवारी, मंगलमूर्ति तिवारी, बृजेन्द्र पाठक, संजीत तिवारी, रामाशीष तिवारी, रितेश चौबे, राजेंद्र गुप्ता, गौतम तिवारी, मधुलता कुमारी, कन्हाई प्रसाद, रामलला दुबे, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, राजकुमार गुप्ता, बसंत प्रसाद, विकास पांडेय, विकास तिवारी, संजय कमलापुरी, मुरारी यादव, बजरंग प्रसाद, उदय कुशवाहा, मनोज जायसवाल, शोभा जायसवाल, प्रमोद चौबे, इंद्रमणि जायसवाल, रवींद्र पासवान, पवन कुमार सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : डीसी">https://lagatar.in/the-additional-collector-does-not-obey-even-the-orders-of-the-dc-know-the-whole-matter/">डीसी

के आदेश को भी नहीं मानते अपर समाहर्ता ! जानिये पूरा मामला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही