Giridih News: गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की बैठक हुई. बैठक में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा भी शामिल हुईं. उनके पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुदिव्य सोनू को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई.
बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी को गांव और बूथ स्तर तक और मजबूत करने की जरूरत है. इसके लिए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल और ज्यादा सक्रियता पर जोर दिया गया. आगामी कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा हुई.
इसे भी पढ़ें:
इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुदिव्य कुमार सोनू के पार्टी और संगठन के लिए किए गए काम को याद किया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा.
बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा और जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में JMM नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक में संगठन की गतिविधियों और आने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर भी रणनीति बनाई गई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

