Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चैंबर की बैठक में देवघर प्लास्टिक पार्क को जल्द शुरू कराने पर जोर, निवेशक सम्मेलन की उठी मांग

Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और संताल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक में संताल परगना क्षेत्र, विशेषकर देवघर एवं आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर चर्चा की गई. बैठक में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक नीतिगत पहल और आधारभूत संरचनाओं के विकास पर विचार-विमर्श हुआ.

संताल परगना चैंबर के पदाधिकारियों ने औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए झारखंड चैंबर द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि उद्योग सचिव और जियाडा के प्रबंध निदेशक के हस्तक्षेप से कई समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया शुरू हुई है.

बैठक में देवघर प्लास्टिक पार्क के शीघ्र संचालन, लंबित प्लॉटों के आवंटन और नए निवेशकों को आकर्षित करने के मुद्दे प्रमुखता से उठे. संताल परगना चैंबर के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि प्लास्टिक पार्क में लगभग 95 प्रतिशत आधारभूत संरचना का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. उन्होंने राज्य सरकार से प्लास्टिक उद्योग से जुड़े निवेशकों के लिए विशेष प्रोत्साहन पैकेज और निवेशक सम्मेलन आयोजित करने की मांग की, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन संभव हो सके.

झारखंड चैंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि देवघर प्लास्टिक पार्क राज्य के औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है. उन्होंने निवेशकों को आकर्षित करने और पार्क में उद्योग स्थापना को गति देने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर निवेशक सम्मेलन आयोजित कराने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. साथ ही कहा कि झारखंड चैंबर राज्य के सभी औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही