Search

 
 
 

Jamshedpur News : सोनारी में हमला मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

सोनारी थाने की पुलिस ने मारपीट व हमला मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी सनी दयाल उर्फ आर्यन को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया. वह सोनारी की सिदो-कान्हूं बस्ती का रहने वाला है.
 
गिरफ्तार आरोपी.

Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी थाने की पुलिस ने मारपीट व हमला मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी सनी दयाल उर्फ आर्यन को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया. वह सोनारी की सिदो-कान्हूं बस्ती का रहने वाला है. मारपीट की यह घटना 6 मार्च को हुई थी. इसमें युवक सनी दयाल उर्फ आर्यन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. 

 

पुलिस ने गुप्त सूचना व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी को दबोचा. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है.  घटना से जुड़े पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही