Search

 
 
 

Ranchi : नगर आयुक्त ने हरमू नदी क्षेत्र का किया निरीक्षण, अवैध कब्जों पर कार्रवाई के निर्देश

Ranchi : नगर निगम ने हरमू नदी को अतिक्रमण और गंदगी से मुक्त कराने के लिए अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है. नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम की टीम के साथ वार्ड संख्या 23 के हिंदपीढ़ी में हरमू नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया और अवैध कब्जों पर कार्रवाई के निर्देश दिए.
 

Ranchi : नगर निगम ने हरमू नदी को अतिक्रमण और गंदगी से मुक्त कराने के लिए अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है. नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम की टीम के साथ वार्ड संख्या 23 के हिंदपीढ़ी में हरमू नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया और अवैध कब्जों पर कार्रवाई के निर्देश दिए.

 

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने नदी तट पर फैली गंदगी, जल प्रवाह में बाधा, अवैध खटाल, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य अवैध संरचनाओं पर नाराजगी जताई. उन्होंने इनफोर्समेंट टीम को अवैध कब्जाधारियों पर जुर्माना लगाने और अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया.

 

नगर आयुक्त ने स्वच्छता शाखा को पोकलेन और जेसीबी मशीनों की मदद से नदी से गाद निकालने का कार्य करने को कहा, ताकि जलधारण क्षमता बढ़े और पानी का बहाव सुचारू हो सके. नदी किनारे जमी पुरानी गंदगी और झाड़ियों को भी हटाने का निर्देश दिया गया.

 

भू-संपदा शाखा की टीम को शहर अंचल और अरगोड़ा अंचल के साथ मिलकर हरमू नदी तट की मापी कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है. रिपोर्ट के आधार पर अतिक्रमण की श्रेणी में आने वाली संरचनाओं को चिन्हित कर हटाया जाएगा.

 

निरीक्षण के दौरान खाली स्थानों को भी चिन्हित किया गया. नगर आयुक्त ने इन जगहों पर बेंच लगाने, हरित क्षेत्र विकसित करने और सौंदर्यीकरण कार्य करने का निर्देश दिया.

 

नगर आयुक्त ने कहा कि हरमू नदी को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा. इसके लिए  व्यापक अभियान चलाया जाएगा, जिससे जल-जमाव की समस्या कम होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही