Search

 
 
 

Jamshedpur News : सड़क की बदहाली पर JLKM  का हल्ला बोल, डीसी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

खासमहल से गोविंदपुर तक जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया
 

Jamshedpur : खासमहल से गोविंदपुर तक जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की.

 

जेएलकेएम नेताओं ने कहा कि खासमहल-गोविंदपुर मार्ग, विशेषकर राहरगोड़ा क्षेत्र में सड़क लंबे समय से बदहाल है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आम लोगों, स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है. खराब सड़क की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ है.


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है. सड़क पर जलजमाव होने से आवागमन प्रभावित होता है और लोगों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ता है. उन्होंने बताया कि यह सड़क क्षेत्र की महत्वपूर्ण संपर्क सड़क है, लेकिन वर्षों से इसकी उपेक्षा की जा रही है.

 


प्रदर्शन के बाद जेएलकेएम प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में सड़क का जल्द निरीक्षण कराने, आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू करने और जरूरत पड़ने पर सड़क का पुनर्निर्माण कराने की मांग की गई.मोर्चा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही