Search

 
 
 

ACP-MACP भुगतान को लेकर DSPMU के वीसी संग कर्मचारी संघ की वार्ता

DSPMU, रांची में एसीपी/एमएसीपी के लंबित भुगतान की मांग को लेकर शिक्षकेतर कर्मचारी संघ का आंदोलन जारी है.
 
  • शैक्षणिक कार्यों को हड़ताल से बाहर रखने का फैसला 

Ranchi :  DSPMU, रांची में एसीपी/एमएसीपी के लंबित भुगतान की मांग को लेकर शिक्षकेतर कर्मचारी संघ का आंदोलन जारी है. इस बीच विश्वविद्यालय में नए कुलपति ने पदभार ग्रहण किया, जिनके साथ कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने सकारात्मक वार्ता की.

 

कुलपति के पदभार ग्रहण करने पर पूर्व कर्मचारी संघ ने धरनास्थल पर ही तुलसी का पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया. इसके बाद कुलपति ने कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों को अपने कक्ष में वार्ता के लिए आमंत्रित किया, जहां कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

 

वार्ता के दौरान कुलपति की सकारात्मक पहल और दृष्टिकोण को देखते हुए कर्मचारी संघ ने आंदोलन के स्वरूप में आंशिक संशोधन करने का निर्णय लिया. संघ ने छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक कार्यों को हड़ताल से बाहर रखने का फैसला किया है.

 

हालांकि कर्मचारी संघ ने स्पष्ट किया कि जब तक कर्मचारियों की मुख्य मांग एसीपी/एमएसीपी के भुगतान को सुनिश्चित नहीं किया जाता, तब तक अन्य प्रशासनिक कार्यों को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा.कर्मचारी संघ ने उम्मीद जताई है कि विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों की जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएगा. 

 

आंदोलन में शैलेंद्र कुमार, संतोष कुमार, महावीर मुंडा, मंजू उरांव, उदय प्रसाद, मनोज कुमार, अजीत दत्त, कुमार अभिषेक, रत्नेश सिंह, अर्चना, निर्मल शरीफा, मो. अकील, मो. आसिफ, विजय गोप, किरण कुंडलना, सिद्धांत, सुनीता टोप्पो, प्रिया कुमारी, मीना देवी, शांति देवी, सुनीता शर्मा, अनुज उरांव, तारापद महतो और हितांश पात्रो सहित कई शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही