Lagatar Desk :बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू (H1N1) से संक्रमित हो गए हैं. हाल ही में शूटिंग के सिलसिले में रांची की यात्रा करने के बाद मुंबई लौटने पर उनकी तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद टेस्ट में उनको स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है.डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है.
बीमार होने के कारण इमरान हाशमी ने बेंगलुरु में होने वाले अपने आगामी शो को पोस्टपोन कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को जानकारी दी कि अब यह शो 12 सितंबर को आयोजित किया जाएगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से लगातार यात्रा कर रहे थे. मुंबई लौटने के बाद से ही वे अस्वस्थ महसूस कर रहे थे. वहीं उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है और दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

