Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला मरवा जंगल में पुलिस और भाकपा माओवादी के बीच मुठभेड़,एक माओवादी ढेर

Advertisement
Advertisement

Gumla : पुलिस और भाकपा माओवादी के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में एक भाकपा माओवादी मारा गया है. यह मुठभेड़ की घटना गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मरवा जंगल में हुई है. जहां पुलिस और भाकपा माओवादी के बीच हुई मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया है.पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. नक्सलियों की धरपकड़ के लिए पुलिस के द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है. घटना की पुष्टि करते हुए गुमला एसपी हरदीप पी जनार्दन ने कहा कि एक माओवादी मारा गया है सर्च अभियान जारी है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/dher-naxali-.jpg"

alt="" class="wp-image-78383"/>
मुठभेड़ में ढेर नक्सली

 नक्सलियों के आने की सूचना पर चलाया गया था सर्च अभियान

गुमला एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि चैनपुर थाना क्षेत्र के मरवा जंगल में हार्डकोर नक्सली बुद्धेश्वर उरांव का दस्ता किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा. मिली सूचना के आधार पर सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया. इसी दौरान जैसे ही पुलिस की टीम जंगल में पहुंची. तभी माओवादियों ने पुलिस को देखते गोलीबारी शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई. दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक माओवादी मारा गया है. बताया जा रहा है कि कई अन्य माओवादियों को भी गोली लगी है लेकिन उसके साथ ही उसे लेकर भागने में सफल रहे हैं.

 एक दर्जन से अधिक मुठभेड़ में बच निकला है बुद्धेश्वर उरांव

15 लाख इनामी नक्सली बुद्धेश्वर उरांव पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है. बुद्धेश्वर उराँव मूल रूप से गुमला जिले के गुमला थाना क्षेत्र के गबड़ा खटंगा पाकरटोली का रहने वाला है. बता दें कि नक्सली बुद्धेश्वर पूर्व में पुलिस के साथ हुए एक दर्जन से अधिक मुठभेड़ में बच निकला है. पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए खोज रही है, लेकिन हर बार वो भागने में सफल रहता है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही