Search

 
 
 

खूंटी-गुमला सीमा पर पुलिस और PLFI के बीच मुठभेड़, हथियार के साथ पकड़ा गया एक उग्रवादी

 

Khunti : खूंटी-गुमला सीमा पर पुलिस और PLFI उग्रवादी संगठन के बीच मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ मंगलवार की शाम खूंटी-गुमला सीमा पर स्थित डिगरी गांव के जंगल में हुई. जहां दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राम भेंगरा नाम के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके पास से दो देसी कट्टा, दो कारतूस और पांच बाइक बरामद किये हैं.

जोहन तोपनो के दस्ते के साथ हुई मुठभेड़

एसपी आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई एरिया कमांडर जोहन तोपनो खूंटी-गुमला सीमा पर स्थित डिगरी गांव के जंगल किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है. सूचना के आधार पर एसपी द्वारा एएसपी अभियान और डीएसपी तोरपा के नेतृत्व में दो पुलिस टीम का गठन किया गया. दोनों पुलिस टीम द्वारा रनिया थाना क्षेत्र स्थित डिगरी गांव के जराटोली में अलग-अलग दिशा से संयुक्त छापेमारी की गई.

पुलिस को देख उग्रवादियों ने शुरू की फायरिंग

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही जोहन तोपनो के दस्ते ने गोलीबारी शुरू कर दी. दोनों ओर से करीब 40 राउंड गोलीबारी हुई. इसी दौरान पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, जबकि पुलिस ने एक और उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार उग्रवादी ने जोहन तोपनो और उसके दस्ता के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी दी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही