Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टीपीसी और चतरा पुलिस के बीच मुठभेड़, कमांडर आक्रमण गंझू के ट्रेनिंग कैंप और मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन

Advertisement
Advertisement
Chatra : पुलिस ने आक्रमण गंझू का ट्रेनिंग कैंप और मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन किया है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ सिमरिया अशोक रविदास के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने टीपीसी उग्रवादियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया. सर्च अभियान के दौरान बीते 29 अगस्त को चतरा और पलामू जिला के सीमावर्ती क्षेत्र नानद गांव के पास टीपीसी कमांडर आक्रमण गंझू के दस्ते के के साथ मुठभेड़ हुई. दोनों ओर से करीब दो घंटे गोलीबारी हुई. इसके बाद पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. मुठभेड़ के बाद पुलिस बल द्वारा सर्च अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस की टीम ने मिनी गन फैक्ट्री और ट्रेनिंग कैंप का उदभेदन किया. पुलिस ने मौके से एक सेमी ऑटोमेटिक मैगजीन लगा राइफल, एक देशी भराठी बंदूक, एक टूटा हुआ भराठी बंदूक, 12 एमएम का सीलिंग लगा एक देसी बंदूक, एक वायरलेस सेट, एक अर्धनिर्मित कट्टा, WCC 43 लिखा 109 चक्र जिंदा गोली, EC 43 लिखा 32 चक्र जिंदा गोली, PC 43 लिखा 32 चक्र जिंदा गोली, RC 43 लिखा 10 चक्र जिंदा गोली, 13 चक्र जिंदा कारतूस, 27 पीस गोली का खोखा समेत कई अन्य समान बरामद किया है. इसे भी पढ़ें- बानादाग">https://lagatar.in/villagers-will-gather-for-the-banadag-railway-siding-assault-case-will-burn-the-effigy/">बानादाग

रेलवे साइडिंग मारपीट मामले को लेकर ग्रामीण गोलबंद, करेंगे पुतला दहन

आक्रमण के नेतृत्व में बड़ी घटना को अंजाम देने जुटे थे उग्रवादी

टीपीसी कमांडर आक्रमण के नेतृत्व में कई बड़े टीपीसी उग्रवादी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए लिए जुटे थे. एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया. सर्च अभियान के दौरान नानद गांव के जंगल से उग्रवादियों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई. दोनों ओर से हुई गोलीबारी में उग्रवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. इसे भी पढ़ें- BREAKING">https://lagatar.in/breaking-four-killed-in-chakradharpur-accident-duronto-express-hit/">BREAKING

: चक्रधरपुर में भीषण हादसा, दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आकर चार लोगों की मौत

दोबारा पुलिस के ऊपर हमला करने में जुटे थे उग्रवादी

बीते 30 अगस्त को उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चलाया गया था. इस दौरान पता चला कि टीपीसी उग्रवादी अनगड़ा गांव में कैंप कर पुलिस के ऊपर हमला करने की तैयारी में है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उग्रवादी मौके से भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया तो एक हथियार बरामद हुआ. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही