Search

 
 
 

कांके डैम में अतिक्रमण, डैम में ही बना दिया ओयो होटल और रेस्टोरेंट

 
  • जिम्मेवारों को नहीं दिखता अतिक्रमण, कार्रवाई के नाम पर होती है सिर्फ खानापूर्ति
  • प्रशासन ने नहीं ली सुध तो अस्तित्व पर आ जाएगा संकट
Ranchi : राजधानी रांची के बीच कांके और रातू रोड में स्थित कांके डैम अतिक्रमण की मार झेल रहा है. डैम की कई एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा है. डैम के चारों ओर अतिक्रमण कर बड़ी-बड़ी बिल्डिंग और कॉलोनियां बस गई है. अब तक कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती रही है. प्रशासन की उदासीनता की वजह से डैम का एरिया सिकुड़ता जा रहा है. अतिक्रमण की वजह से डैम का अस्तित्व संकट में पड़ गया है. पानी का लेयर लगातार नीचे जा रहा है. डैम का पानी भी तेजी से सूख रहा है. अगर समय रहते प्रशासन ने सुध नहीं ली तो आने वाले दिनों में कई इलाके पानी के लिए तरस जाएंगे. कांके डैम के कैचमेंट एरिया में एक ढाबा सह ओयो होटल भी खोल दिया गया है. वहां की ली गई तस्वीरें भी इसकी गवाही दे रही है. डैम के कैचमेंट एरिया में ही एक रेस्टोरेंट बना दिया गया है. इसके ऊपर ओयो होटल का बोर्ड भी लगा दिया गया है. जानकारी के अनुसार इस होटल को पहले ही बनाया गया था. कुछ साल पहले हाइकोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाया गया था, इस दौरान इस निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया था. मगर मामला ठंडा होने के तुरंत बाद ही यहां फिर से भवन तैयार कर दिया गया. इसमें एक रेस्‍टोरेंट खोल दिया गया. साथ ही उसके उपरी तल्ले पर ओयो होटल का बोर्ड भी लगा दिया गया.

नदी, डैम, तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति

कांके डैम में अतिक्रमण कांके रोड, रातू रोड के इंद्रपुरी, कटहरगोंदा, सरोवरनगर और पंडरा के नवासोसो आदि इलाके में ज्यादा है. इन इलाकों में कई अवैध कॉलोनियां बस गई है. यहां सरकारी सुविधा भी मुहैया करा दी गई है. जलसंकट से राजधानी रांची के कई इलाके के लोग परेशान हैं. चापानल और कुआं गर्मी आते ही सूख जा रहे हैं. हाइकोर्ट का नदी, डैम और तालाबों के किनारे से अतिक्रमण हटाने का निर्देश आने के बाद प्रशासनिक पदाधिकारी सिर्फ खानापूर्ति करते हैं. तोड़े गये घर वाले इलाके में ही बने कुछ झुग्गी झोपड़ियों पर कार्रवाई कर खानापूर्ति कर दी जाती है. आसपास के लोगों कहते हैं कि प्रशासन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा करता है. डैम की जमीन पर बने पक्के मकानों को छोड़ दिया जाता है. कई बार अधिकारी हवाला देते हैं कि डूब क्षेत्र में बने घरों को अभी तोड़ा गया है. बाद में ग्रीन लैंड पर बने घरों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी. मगर आजतक ऐसा नहीं किया गया.

डैम में बहाया जाता है खटाल और घर का कचरा

कांके डैम के किनारे कई अवैध कॉलोनियां बस गई है. जहां के लोग अपने घरों का कचरा सीधे डैम में फेंक देते हैं. वहीं डैम के आसपास कई अवैध खटाल बसे हैं. खटाल का गोबर समेत अन्य कचरा भी डैम में ही बहाया जाता है. इस वजह से डैम में गाद भर गया है. डैम में पानी कम और गाद ज्यादा है. पहले डैम में किनारे में ही अधिक गहरा हुआ करता था, मगर अब देखा जा रहा है कि बच्चे और जानवर डैम में दूर तक चले जा रहे हैं, मगर पानी थोड़ा ही दिख रहा है. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-huge-fire-broke-out-in-harmu-wholesale-fruit-market-many-fire-brigade-vehicles-on-the-spot/">रांचीः

हरमू थोक फल मंडी में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही