Search

बरही चौक से हटाया गया अतिक्रमण, सड़क किनारे बनी दुकानों पर चला बुलडोजर

Barhi : बरही चौक पर प्रशासन और एनएचएआई के संयुक्त तत्वावधान में अतिक्रमित क्षेत्र को खाली कराया. साथ ही अतिक्रमित भूमि का सीमांकन भी किया गया. इस दौरान हजारीबाग रोड पर लगाई गई दुकानों को प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में हटवाया गया. इस दौरान अतिक्रमणकारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. गुरुवार को प्रशासन के तेवर ही अलग थे. किसी की भी सुनने को तैयार नहीं थे. इस दौरान सभी अतिक्रमणकारियों से दुकानें हटाने के लिए माइक पर एनाउंस किये जा रहे थे. इसे भी पढ़ें : अनोखी">https://lagatar.in/unique-initiative-fathers-cremation-ground-got-boring-by-not-doing-shraddha/">अनोखी

पहल : पिता का श्राद्धकर्म नहीं कर श्मशान घाट में करा दी बोरिंग
एनएचएआई के अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि हम सभी परेशान हैं. कई बार अतिक्रमण हटाया गया, परंतु चंद घंटों में पुनः दुकानें सजा ली जाती हैं. प्रशासन ने जेसीबी लगाकर सड़क किनारे लगाई गई मछली, फल, चिकन, मटन आदि की दुकानों के अतिक्रमित क्षेत्र को तोड़कर हटाया. यह अभियान चौक से प्रारंभ हुआ जो पूरे हजारीबाग रोड में चला. अतिक्रमण के कारण चौक से हजारीबाग रोड पूरी तरह जाम रहता था. इससे न केवल सामान्य जन, बल्कि एंबुलेंस, स्कूली बस, बैंक कर्मी और प्रशासनिक पदाधिकारियों को भी रास्ते के लिए इंतजार करना पड़ता था. बुद्धिजीवियों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्थायी रूप से बरकरार रखने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की. अभियान के दौरान सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह, सीआई सतीश कुमार और एनएचएआई के मुकेश कुमार सहित पुलिस बल तैनात थे. इसे भी पढ़ें : अटलांटिक">https://lagatar.in/the-search-for-the-submarine-that-went-to-see-the-wreckage-of-titanic-in-the-atlantic-ocean-continues-oxygen-is-about-to-end/">अटलांटिक

महासागर में टाइटैनिक का मलबा देखने गयी लापता पनडुब्बी की तलाश जारी, खत्म होने वाली है ऑक्सीजन…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp