Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऊर्जा विकास निगम भी अपने अफसर-कर्मियों को देगा ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ, आदेश जारी

Ranchi : झारखंड सरकार के द्वारा लागू की गयी ओल्ड पेंशन स्कीम का फायदा ऊर्जा विकास निगम और इसके अनुषंगी कंपनी झारखंड बिजली वितरण निगम, झारखंड ऊर्जा संरक्षण निगम और झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम के अफसर एवं कर्मियों को मिलेगा. इसको लेकर ऊर्जा विकास निगम प्रबंधन ने आदेश जारी कर दिया है. आदेश जारी होने के बाद पूरे झारखंड के विद्युत कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन संघ के महामंत्री वरुण कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सह ऊर्जा मंत्री एवं अध्यक्ष सह प्रबंध को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार एवं प्रबंधन ने तमाम विद्युत कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था कर दी. संघ के अध्यक्ष आशीष कुमार ने अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान प्रबंधन अपने तमाम पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के हित को देखते हुए आज उनके बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन देने का काम किया है. इससे ऊर्जा विकास निगम और इसके अनुषंगी कपंनियों के 4000 अफसर-इंजीनियर और कर्मियों को सीधा फायदा होगा. इसे भी पढ़ें : NOC">https://lagatar.in/nocs-locha-one-thousand-crore-water-supply-scheme-hangs-in-balance/">NOC

का लोचा : एक हजार करोड़ की जलापूर्ति योजना लटकी है अधर में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही