Search

 
 
 

Engaged Season 2 : वाइल्डकार्ड एंट्री से मचा बवाल, तीन कंटेस्टेंट बाहर

एंगेज्ड सीजन 2’ का हाल का एपिसोड ड्रामा, ट्विस्ट और इमोशनल मोमेंट्स से भरपूर रहा. जिया शंकर और एल्विश यादव द्वारा होस्ट किया जा रहा यह शो लगातार नए मोड़ों के साथ दर्शकों को बांधे हुए है.
 

Lagatar desk : एंगेज्ड सीजन 2’ का हाल का एपिसोड ड्रामा, ट्विस्ट और इमोशनल मोमेंट्स से भरपूर रहा. जिया शंकर और एल्विश यादव द्वारा होस्ट किया जा रहा यह शो लगातार नए मोड़ों के साथ दर्शकों को बांधे हुए है.

 

 

वाइल्डकार्ड एंट्री से मचा बवाल


दरअसल हाल ही में पल्लक यादव की वाइल्डकार्ड एंट्री ने घर का माहौल पूरी तरह बदल दिया. उनके आने से पहले से मौजूद रिश्तों में दरारें साफ नजर आने लगीं. वहीं वैभव अरोड़ा की एंट्री ने हिमांशी और देवकरण के रिश्ते में ‘तीसरे पहिए’ की स्थिति पैदा कर दी.

 

रिश्तों में बढ़ा तनाव


एपिसोड में छिपे हुए संदेह खुलकर सामने आए. वफादारी, भरोसे और साथ में भविष्य जैसे सवालों ने कई जोड़ियों को मुश्किल स्थिति में ला खड़ा किया. एक वॉकआउट ने शो का रुख ही बदल दिया, जिससे घर का माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया.जहां आचमन और मन्नत की नजदीकियां चर्चा में रहीं, वहीं कुछ अन्य जोड़ियां अपने रिश्ते को बचाने के लिए संघर्ष करती नजर आईं.

 

 

तीन कंटेस्टेंट हुए बाहर


एपिसोड के अंत में एलिमिनेशन ने बड़ा झटका दिया. कम वोट मिलने के कारण -देवांशी शर्मा ,उन्नति पटवाल ,इरम सईद को शो से बाहर होना पड़ा.देवांशी शर्मा को खासतौर पर पल्लक यादव की एंट्री के बाद मुश्किलों का सामना करना पड़ा. घर में बढ़ते तनाव के बीच वह मजबूत कनेक्शन बनाने में सफल नहीं हो सकी.

 

शो कहां देखें


‘एंगेज्ड सीजन 2’, जिसे एल्विश यादव और जिया शंकर होस्ट कर रहे हैं, JioHotstar पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है.

 

https://lagatar.in/vijay-and-rashmika-tied-the-knot-stars-shower-their-best-wishes'

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही