Search

 
 
 

इंग्‍लैंड ने बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, 50 ओवर में बनाये 498 रन

 
Sports Desk : वनडे">https://lagatar.in/icc-t20-ranking-jharkhands-chhore-made-a-long-jump-went-straight-from-75th-to-number-7th/">वनडे

क्रिकेट में इंग्‍लैंड ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुये सबसे बड़ा स्‍कोर का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया है. नीदरलैंड के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 498 रन बना दिया. यह एक वर्ल्‍ड रिकॉर्ड है. इससे पहले 2018 में इंग्‍लैंड ने ही वनडे में सबसे बड़े स्‍कोर का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया था. 19 जून 2018 को इंग्‍लैंड ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट के नुकसान पर 481 रन बनाया था. इस वर्ल्‍ड रिकॉर्ड पारी में इंग्लिश टीम के तीन बल्‍लेबाजों ने शतक जमाये. इंग्लैंड के फिल साल्ट (122), डेविड मलान (125) और जोस बटलर (162) ने शानदार शतकीय पारी खेली. वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा तीसरी बार हुआ है, जब एक पारी में 3 बल्‍लेबाजों ने शतक जमाये हैं. बटलर ने इस मैच में केवल 47 गेंदों में ही शतक जमा दिया. 70 बॉल की अपनी पारी में बटलर 14 छक्‍के और 7 चौके जमाये. वैसे सबसे तेज वनडे शतक बनाने का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के नाम है. डिविलियर्स ने 2015 में इंडीज के खिलाफ मात्र 31 बॉल में ही शतक जमाया था. इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने नीदरलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. सबसे ज्यादा धुलाई फिलिप बोइसेविन की हुई. उन्होंने 10 ओवर में 108 रन लुटाये. वहीं इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टन ने भी 300 के स्‍ट्राइक रेट से धुआंधार बल्लेबाजी की. लिविंगस्‍टन ने सिर्फ 22 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 66 रन बनाए. इसे भी पढ़ें :  पलामू">https://lagatar.in/%e0%a5%89agneepaths-flame-reaches-palamu-youths-jam-railway-tracks-vandalizes-engine/">पलामू

पहुंची अग्निपथ की आंच, युवाओं ने रेलवे ट्रैक किया जाम, इंजन में तोड़फोड़
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही