Search

 
 
 

ICC टी-20 रैकिंग में झारखंड के छोरे ने लगाई लंबी छलांग, 75वें से सीधे पहुंचा 7वें नंबर पर

 
Sports Desk : झारखंड के छोरे ने ICC टी-20 रैकिंग में लंबी छलांग लगाई है। जी हां हम बिहार में जन्‍मे और झारखंड से खेलने वाले ईशान किशन की बात कर रहे हैं। भारतीय टीम के युवा और होनहार बल्‍लेबाज ईशान किशन को बेहतर प्रदर्शन का इनाम मिला है. बुधवार को ICC की जारी टी-20 रैंकिंग में ईशान ने बल्लेबाजों की सूची में लंबी छलांग लगाई है. 68 पायदान छलांग लगाकर ईशान टॉप-10 में पहुंच गये हैं. ईशान सातवें स्थान पर पहुंच गए. वहीं युजवेंद्र चहल और भुवनेश्‍वर कुमार को रैकिंग में फायदा मिला है. South Africa के खिलाफ चल रही घरेलू टी-20 सीरीज के तीनों मैच में ईशान ने अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने अब तक तीन मैचों में 164 रन बनाए हैं. ईशान टॉप-10 में पहुंचने वाले एक मात्र भारतीय बल्‍लेबाज हैं. उनके बाद केएल राहुल 14वें स्थान पर हैं. South Africa सीरीज से पहले ईशान टी-20 रैकिंग में 75वें स्‍थान पर थे. तीन मैच में बेहतर प्रदर्शन के दम पर टॉप-10 में पहुंच गये. इसे भी पढ़ें : तिलैया">https://lagatar.in/if-you-dont-eat-tilaiyas-saffron-kalakand-and-barhiyas-rasgulla-then-what-to-eat/">तिलैया

का केसरिया कलाकंद और बड़हिया का रसगुल्ला नहीं खाए तो खाए क्या
वहीं भारतीय सलामी बल्‍लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर को एक-एक स्‍थान का नुकसान पहुंचा है. रोहित 16वें और श्रेयस 17वें स्थान पर खिसक गये. वहीं विराट कोहली दो पायदान नीचे खिसककर 21वें स्थान पर पहुंच गये. गेंदबाजों में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर सात पायदान ऊपर 11वें, और लेग स्पिनर चहल चार पायदान की छलांग लगाकर 26वें स्थान पर पहुंच गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में पहले स्‍थान पर हैं. इसे भी पढ़ें : आईपीएल">https://lagatar.in/15-seasons-of-ipl-2500-crores-to-players-as-salary-mahendra-singh-dhonis-highest-earning-got-164-crores/">आईपीएल

के 15 सीजन, खिलाड़ियों को सैलरी के रूप में 2,500 करोड़, सर्वाधिक कमाई महेंद्र सिंह धोनी की, मिले 164 करोड़
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही