Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शत प्रतिशत बच्चों का करें नामांकन : डीसी

Advertisement
Advertisement
Koderma : समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित जिला स्तरीय स्टेरिंग व मॉनिटरिंग निगरानी समिति की बैठक हुई. बैठक में कोडरमा जिला के सरकारी विद्यालय, प्राइमरी, मध्य, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. उपायुक्त ने सभी प्रखंड में सरकारी विद्यालय में आये नामांकन से संबंधित आवेदनों की जानकारी ली. मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम स्कूल रुआर 2023 बैक टू स्कूल कैम्पेन के तहत सभी बच्चों का नामांकन कराना है. विशेष रुप से नामांकित एवं ड्राप आउट बच्चों को विद्यालय तक लाने का प्रयास किया जाएगा. इसके लिए न सिर्फ सरकारी बल्कि सामूहिक स्तर से प्रयास करने की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें :सीएम">https://lagatar.in/electricity-reached-gadai-diyara-of-sahebganj-for-the-first-time-on-the-instructions-of-cm/">सीएम

के निर्देश पर पहली बार साहेबगंज के गदाई दियारा पहुंची बिजली

नामांकन से संबंधित फर्जी आवेदनों की होगी जांच

उपायुक्त ने नामांकन से संबंधित पिछले साल की प्राप्त आवेदनों और इस वर्ष प्राप्त आवेदनों की जानकारी दी. इस क्रम में उन्होंने पाया कि नामांकन से संबंधित हुए डाटा एंट्री में पिछले साल की तुलना में इस साल काफी अंतर है. ऐसा प्रतीत होता है कि नामांकन से संबंधित फर्जी डाटा एंट्री की गयी है. इसमें चंदवारा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय छतारा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भितिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय घुट्टीटांड, जयनगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय पांडु, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रूपयाडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरकोका, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पश्चिम टोला इरगोबाद और कोडरमा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय छतरबर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवादा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदेडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोलगरमा शामिल है. उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिये कि उक्त विद्यालयों का भ्रमण करते हुए फर्जी नामांकन की जांच करेंगे और सही पाया गया तो उक्त विद्यालय के शिक्षक और विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों पर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे. बैठक में मुख्य रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी व अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :संवैधानिक">https://lagatar.in/speaker-violating-constitutional-norms-resign-bjp/">संवैधानिक

मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहे स्पीकर, इस्तीफा दें : भाजपा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही