Search

 
 
 

विभावि में सीयूईटी स्कोर के आधार पर नामांकन

 
Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक वर्ष 2023-24 से स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नामांकन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के स्कोर के आधार पर होगा. गौरतलब है कि स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए सीयूईटी 21 मई से 31 मई तक देशभर के लगभग 1000 परीक्षा केंद्रों पर तीन पारियों में 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा. इसका परीक्षा फल जून माह के तीसरे सप्ताह में निकलने की संभावना है. इसमें शामिल होने के लिए विद्यार्थी 12 मार्च की रात्रि 9:00 बजे तक एन टीए के वेबसाइटwww.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए सीयूईटी में विद्यार्थी विषयों व भाषाओं के तीन सेक्शन में से महत्तम 10 का चुनाव कर सकते हैं. स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए सीटीईटी जून माह के प्रथम सप्ताह में संभावित है जबकि उसका रिजल्ट जुलाई के प्रथम सप्ताह में निकलने की संभावना है. यह जानकारी डॉ इंद्रजीत कुमार ने दी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/vvvv-2-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें: हवाई">https://lagatar.in/those-wearing-slippers-will-also-board-aeroplanes-india-needs-thousands-of-aircraft-modi/">हवाई

चप्पल पहनने वाले भी चढ़ेंगे हवाई जहाज, भारत को चाहिए हजारों विमान : मोदी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही