Search

 
 
 

हवाई चप्पल पहनने वाले भी चढ़ेंगे हवाई जहाज, भारत को चाहिए हजारों विमान : मोदी

 
Shimoga :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में तेजी से बढ़ते विमानन उद्योग पर सोमवार को कहा, हवाई चप्पल पहनने वाले आम नागरिकों को हवाई जहाज से यात्रा करने में समर्थ होना चाहिए. इसे मैं संभव होता देख रहा हूं. मोदी ने शिवमोगा हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के बाद जनसभा में कहा कि आने वाले दिनों में भारत को हजारों विमान चाहिए होंगे. जल्द ही भारत में बने (मेड-इन-इंडिया) यात्री विमान उपलब्ध होंगे.

कांग्रेस पर किया कटाक्ष

मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एयर इंडिया 2014 से पहले अकसर नकारात्मक वजहों से चर्चा में रहती थी और कांग्रेस शासन के दौरान उसे घोटालों के लिए पहचाना जाता था. मौके पर प्रधानमंत्री ने 3600 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. हवाई अड्डे का उद्घाटन संयोग से कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता एवं चार बार मुख्यमंत्री रहे बीएस येदियुरप्पा के 80वें जन्मदिन के अवसर पर किया गया. येदियुरप्पा शिवमोगा जिले से आते हैं. शिवमोगा जनसभा में लोगों से येदियुरप्पा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मोबाइल की ‘फ्लैश लाइट’ चालू करने को कहा. उन्होंने कहा कि कर्नाटक ने ‘डबल इंजन’ सरकार को बार-बार मौका देने का मन बना लिया है. यह मोदी का इस साल राज्य का पांचवां दौरा है, जहां मई में विधानसभा चुनाव होने हैं.

450 करोड़ रुपये की लागत से बना है नया हवाई अड्डा

नया हवाई अड्डा करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल भवन में प्रति घंटे 300 यात्री आ-जा सकते हैं. अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डे से शिवमोगा और अन्य पड़ोसी क्षेत्रों से संपर्क एवं पहुंच में सुधार होने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री ने कुल मिलाकर यहां 3,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और येदियुरप्पा भी मौजूद रहे. मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों के विपरीत मौजूदा सरकार का जोर छोटे शहरों में भी हवाई अड्डा स्थापित करने पर है. देश में वर्ष 2014 तक यानी आजादी के बाद करीब सात दशकों में केवल 74 हवाई अड्डा थे, लेकिन पिछले नौ सालों में 74 नये हवाई अड्डा बने हैं.
इसे भी पढ़ें – दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-deputy-cm-manish-sisodia-on-cbi-remand-till-march-4/">दिल्ली

के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया 4 मार्च तक सीबीआई रिमांड पर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही