Search

 
 
 

बच्चों की पढ़ाई के साथ शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करें : डीसी

 
Ranchi : बच्चों का पढ़ाई के साथ-साथ शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का डीसी छवि रंजन ने निर्देश दिया है. शनिवार को डीसी ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,  जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संग इस संबंध में बैठक की. संप्रेक्षण गृह डुमरदगा को दैनिक दिनचर्या मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप बनाने का निर्देश दिया. कहा कि सभी बच्चों का मानक संचालन प्रक्रिया के तहत नामांकन सुनिश्चित करें.

टीम गठित करने का निर्देश

साथ ही बाल गृह में आवासित बच्चों के पोषण संबंधी आवश्यकताओं का आकलन करने हेतु जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, संप्रेक्षण गृह डुमरदगा, सदस्य बाल कल्याण समिति की टीम गठित करने का निर्देश दिया. डुमरदगा में पुस्तकालय स्थापित करने में होने वाले व्यय का आकलन कर प्रस्ताव देने के साथ ही DMFT & CSR मद से राशि उपलब्ध कराने की बात कही. 15 जुलाई तक बच्चों के बीच प्रस्तावित खेलकूद कार्यक्रम करने का निर्देश दिया.

बच्चों को लाइफ स्किल प्रशिक्षण दिलाएं

डीसी ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि संप्रेक्षण गृह में बच्चों की पढ़ाई के साथ बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कर प्रतिवेदन प्रतिदिन उपलब्ध कराएं. यह भी बताएं कि यहां किन-किन विषयों की पढ़ाई कराई जा रही है. इसके अलावा आवासित बच्चों को लाइफ स्किल प्रशिक्षण देने हेतु सिन्नी संस्था के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया. मोमबत्ती निर्माण, कंप्यूटर प्रशिक्षण, स्पोकेन इंगलिश, बागवानी के लिए एनजीओ एवं अन्य संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें –साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-pm-modi-will-lay-the-foundation-stone-of-mirzachowki-farakka-road-online-on-july-12-mla/">साहिबगंज

: मिर्जाचौकी-फरक्का सड़क का शिलान्यास पीएम मोदी 12 जुलाई को ऑनलाइन करेंगे- विधायक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही