Search

 
 
 

Entertainment News : विजय-संगीता के रिश्ते में आया नया मोड़, पत्नी ने वापस ली तलाक की अर्जी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर सी.जोसेफ विजय की पत्नी संगीता ने तलाक के लिए दायर अपनी याचिका वापस ले ली है
 

Lagatar Desk : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर सी.जोसेफ विजय की पत्नी संगीता ने तलाक के लिए दायर अपनी याचिका वापस ले ली है. चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान संगीता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत के सामने पेश हुईं और उन्होंने साफ किया कि वह इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती हैं. इसके बाद कोर्ट ने उनकी याचिका वापस लेने की मंजूरी दे दी और मामले का निपटारा कर दिया.

 

संगीता ने कोर्ट में वापस ली याचिका

सुनवाई के दौरान संगीता के वकील ने अदालत में याचिका वापस लेने की अर्जी पेश की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में मौजूद संगीता ने भी इसकी पुष्टि की. उन्होंने अदालत से याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी.

 

अदालत ने उनका बयान रिकॉर्ड किया. वहीं, विजय की ओर से पेश वकील ने याचिका वापस लिए जाने पर कोई आपत्ति नहीं जताई. इसके बाद कोर्ट ने संगीता की अर्जी स्वीकार कर ली. अदालत ने भविष्य में जरूरत पड़ने पर उन्हें दोबारा याचिका दायर करने की अनुमति भी दी है.

 

तलाक की अर्जी में लगाए थे गंभीर आरोप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता ने अपनी तलाक याचिका में विजय पर मानसिक क्रूरता, उपेक्षा और अलगाव का आरोप लगाया था. उन्होंने विजय के एक अभिनेत्री के साथ कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल रिलेशनशिप का भी दावा किया था. याचिका में कहा गया था कि उन्हें इस बारे में 2021 में जानकारी मिली थी.

 

संगीता ने यह भी आरोप लगाया था कि 2021 से विजय के व्यवहार में बदलाव आया और उन्हें वैवाहिक जीवन में उपेक्षा और अलगाव का सामना करना पड़ा. उन्होंने इसे 'कंस्ट्रक्टिव डेजर्शन' बताया था, यानी साथ रहते हुए भी भावनात्मक रूप से अलग-थलग रहने की स्थिति.हालांकि, ये आरोप संगीता की ओर से दायर याचिका में किए गए दावे थे. अदालत की ओर से इन आरोपों पर कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही