Search

 
 
 

Entertainment  News : अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की एडवांस बुकिंग शुरू

अक्षय कुमार की स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल’ अब सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है. जो 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी के साथ फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है.
 

Lagatar desk : अक्षय कुमार की स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल’ अब सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है. जो 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी के साथ फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है.

 

 

 कल होगा पेड प्रीव्यू शो

फिल्म के निर्माताओं ने दर्शकों के लिए एक खास सरप्राइज भी रखा है. रिलीज से एक दिन पहले यानी 25 जून को शाम 7:30 बजे से पेड प्रीव्यू शो आयोजित किया जाएगा. माना जा रहा है कि यह कदम फिल्म के शुरुआती कलेक्शन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है.

 

ओपनिंग डे पर 22 से 26 करोड़ रुपये की उम्मीद

फिल्म ट्रेड विशेषज्ञों के अनुसार, वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 22 करोड़ से 26 करोड़ रुपये के बीच कारोबार कर सकती है. यदि रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में और तेजी आती है, तो पेड प्रीव्यू शो के आंकड़े भी पहले दिन की कमाई को अतिरिक्त बढ़त दे सकते हैं.

 

फिल्म को 2 घंटे 28 मिनट की अवधि के साथ सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिल चुकी है. यह सुपरहिट वेलकम फ्रेंचाइज़ की तीसरी फिल्म है, जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था.

 

मल्टीस्टारर स्टारकास्ट से सजी है फिल्म

निर्देशक अहमद खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार मेन रोल में नजर आएंगे। उनके साथ सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी और आफताब शिवदासानी हैं। समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

 

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी डॉ. घुंघरू के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी भूमिका परेश रावल ने निभाई है. डॉ. घुंघरू एक अंतरराष्ट्रीय अपराध गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए 2,000 करोड़ रुपये की एक फर्जी फिल्म बनाने की योजना तैयार करते हैं.

 

इस मिशन के लिए वह एक मजेदार और बेमेल टीम तैयार करते हैं, जिसमें अक्षय कुमार का किरदार एक संघर्षरत फ्लॉप हीरो का है. शूटिंग के बहाने पूरी टीम अनजान जंगलों में पहुंच जाती है, जहां असली स्टंट, एक्शन, कॉमेडी और लगातार होने वाली गड़बड़ियां कहानी को मनोरंजक मोड़ देती हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही