Search

 
 
 

Entertainment News :  लॉरियल पेरिस के नए पोस्टर से ऐश्वर्या की तस्वीर गायब, फैन्स ने जताई नाराजगी

कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में लॉरियल पेरिस के नए पोस्टर से ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर गायब होना सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है.
 

Lagatar desk : कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में लॉरियल पेरिस के नए पोस्टर से ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर गायब होना सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है. फैन्स ने इस पर नाराजगी जताई है .इस विवाद के बाद ब्रैंड को भी सफाई दी है.

 


पोस्टर में दिखे कई स्टार्स, लेकिन ऐश्वर्या नहीं

कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान कान्स के मशहूर ले मार्टिनेज होटल में लोरियल पेरिस ने अपने ग्लोबल एंबैसडरों के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए. जिसमे आलिया भट्ट, वियोला डेविस, ईवा लोंगोरिया, हेलेन मिर्रेन, जेन फोंडा और हाइडी क्लम नजर आए.हालांकि, लंबे समय से ब्रैंड और कान फिल्म फेस्टिवल का चेहरा रहीं ऐश्वर्या राय बच्चन पोस्टर में नजर नहीं आई. यही बात फैन्स को खटक गई.

 

सोशल मीडिया पर फैन्स का फूटा गुस्सा

ऐश्वर्या की गैर-मौजूदगी पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए. एक फैन ने लिखा -ऐश्वर्या कहां हैं दूसरे यूजर ने कहा -ऐश्वर्या राय हमेशा कान फिल्म फेस्टिवल की क्वीन रहेंगी.कई लोगों ने यह भी कहा कि वे इस ब्रैंड को सिर्फ ऐश्वर्या राय की वजह से जानते हैं. कुछ फैन्स ने नाराजगी में यहां तक कह दिया कि ऐश्वर्या के बिना कान फिल्म फेस्टिवल का मजा ही नहीं है.

 

लॉरियल ने दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद लॉरियल पेरिस ब्रैंड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-वह एक लिविंग लीजेंड हैं और वह जानती हैं कि इसका क्या करना है.एक अन्य जवाब में ब्रैंड ने कहा,साल दर साल, एक कान के बाद दूसरा कान, वह कभी चूकती नहीं हैं.

 

 

24 साल से कान का हिस्सा हैं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले 24 वर्षो से कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रही हैं. उन्होंने साल 2002 में फिल्म देवदास के प्रीमियर के साथ कान में डेब्यू किया था. उस दौरान उनके साथ शाहरुख खान और निर्देशक संजय लीला भंसाली भी मौजूद थे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही