Search

 
 
 

Entertainment News : 'लॉक अप 2' को टक्कर देने आया 'एलायंस', 16 सितारों के बीच 50 लाख की जंग शुरू

लॉक अप सीजन 2 को टक्कर देने अब एक नय़ा और अलग रियलिटी शो एलायंस'आ चुका है.जिसके होस्ट कुणाल खेमू है
 

Lagatar Desk : लॉक अप सीजन 2 को टक्कर देने अब एक नय़ा और अलग रियलिटी शो एलायंस'आ चुका है.जिसके होस्ट कुणाल खेमू है.जो प्राइम वीडियो देखने को मिल रहा है.कुणाल खेमू द्वारा होस्ट और बानिजय एशिया द्वारा प्रोड्यूस की गई सीरीज 'एलायंस' मीडिया और एंटरटेनमेंट जगत की कई धमाकेदार हस्तियों को रणनीति, मैनिपुलेशन और सर्वाइवल के इस हाई-स्टेक्स खेल के लिए एक साथ लेकर आती है.

 

 

प्राइम वीडियो के लिए एक बहुत बड़ी शुरुआत करते हुए यह हिंदी अनस्क्रिप्टेड सीरीज छह हफ्तों में 42 एपिसोड के साथ सामने आएगी, जिसके नए एपिसोड हर रोज दोपहर 12 बजे स्ट्रीम होंगे और दर्शकों को एक ऐसा अनोखा अनुभव देंगे जो पहले कभी नहीं देखा गया. 

 

'एलायंस' का एक्सक्लूसिव प्रीमियर 26 जून को भारत और दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सिर्फ प्राइम वीडियो पर होने जा रहा है.यह शो 16 सितारों और 4 टीमों (किंग्स, वॉरियर्स, हंटर्स और लेजेंड्स) के बीच 50 लाख की जंग की थीम पर आधारित है, जहां दमदार खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होता है.

 

'एलायंस' थीम

इस गेम में 6 दिवसीय साप्ताहिक प्रतियोगिता होती है, जहां खिलाड़ी हर दिन की विशिष्ट थीम (जैसे- बिल्डिंग, साइंस, हीरो या ट्रेनिंग डे) के अनुसार टास्क पूरे करके अपने एलायंस के लिए अंक जुटाते है गेम के अभियान अलग-अलग थीम पर आधारित होते हैं, जैसे 'क्रिटिकल थ्रिल्स' जो क्रिटिकल क्षमताओं पर केंद्रित है और 'फेटल फाइटर्स' जो हेल्थ ब्लीड थीम पर आधारित है.

 

शो में नजर आएंगे ये सितारे

'एलायंस' में कई दिलचस्प चेहरे एक साथ नजर आ रहे है. हिंदी, भोजपुरी और रीजनल सिनेमा में अपने काम के लिए मशहूर और चहेते एक्टर रवि किशन इस खेल में अपनी बेटी रीवा किशन के साथ एंट्री कर रहे हैं, जो खुद एक एक्टर, मॉडल और डिजिटल पर्सनैलिटी हैं. 

 

पॉपुलर टेलीविजन एक्टर और मॉडल कुशल टंडन इस खेल में एक्टर अर्सलान गोनी के साथ हाथ मिला रहे हैं, जिन्हें उनके सधे हुए अंदाज और जमीन से जुड़े स्वभाव के लिए जाना जाता है. कोरियोग्राफर, डांसर और कंटेंट क्रिएटर जैद दरबार, अपनी दोस्त और एक्टर डेजी शाह के साथ टीम बना रहे हैं, जो एक पूर्व कोरियोग्राफर भी हैं और हिंदी व कन्नड़ सिनेमा में अपने काम के लिए जानी जाती हैं. 

 

जानी-मानी टेलीविजन होस्ट, एक्टर और मॉडल मिनी माथुर, और डीजे, वीजे, म्यूजिक क्यूरेटर व टेलीविजन पर्सनैलिटी निखिल चिनापा, अपनी सालों पुरानी दोस्ती और बॉन्डिंग को इस कॉम्पिटिशन में लेकर आ रहे हैं.

 

डिजिटल क्रिएटर और डांसर रूही दोसानी, टेलीविजन एक्टर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी नीति टेलर के साथ पार्टनरशिप कर रही हैं. गेमिंग कंटेंट क्रिएटर और लाइवस्ट्रीमर वंशज सिंह, इस खेल में फैशन व लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर डॉली जावेद के साथ एंट्री कर रहे हैं. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही