Search

 
 
 

Entertainment News : तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा से मिलने पहुंचे गौरव खन्ना,बोलें- बैंड बजा दिया तूने...

लॉक अप 2 इन दिनों सुर्खियो में बना हुआ है. अब इसी बीच शो का लेटेस्ट प्रोमो आउट हुआ है.जिसमे गौरव खन्ना की शो एंट्री होती है. वो बतौर गेस्ट पहुंच पहुचे है. प्रोमो में गौरव का सामना उनकी पत्नी  से होता है
 

Lagatar Desk : लॉक अप 2 इन दिनों सुर्खियो में बना हुआ है. अब इसी बीच शो का लेटेस्ट प्रोमो आउट हुआ है.जिसमे गौरव खन्ना की शो एंट्री होती है. वो बतौर गेस्ट पहुंच पहुचे है. प्रोमो में गौरव का सामना उनकी पत्नी  से होता है. दोनों की मुलाकात और भावुक पल देखने के बाद फैंस अब यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या उनके तलाक की खबर सिर्फ शो की चर्चा बढ़ाने के लिए थी.

 

 

लॉक अप 2 में हुई गौरव की धमाकेदार एंट्री

शो के नए प्रोमो में गौरव खन्ना कैजुअल लुक में मुस्कुराते हुए जेल के अंदर एंट्री करते नजर आते हैं. जैसे ही घरवालों को किसी खास मेहमान के आने का पता चलता है, सभी की निगाहें मेन गेट पर टिक जाती हैं. गौरव को देखते ही कंटेस्टेंट्स खुशी और हैरानी से प्रतिक्रिया देते हैं.

 

इसके बाद गौरव उस सेल के सामने पहुंचते हैं, जहां आकांक्षा चमोला मौजूद होती हैं. पति को सामने देखकर आकांक्षा अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पातीं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं. वहीं, सलाखों के बाहर खड़े गौरव मुस्कुराते हुए कहते हैं, "बैंड बजा दिया तूने." प्रोमो यहीं खत्म हो जाता है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है.

 

क्या तलाक की खबर सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट थी

गौरव और आकांक्षा की मुलाकात देखने के बाद सोशल मीडिया पर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं. कई यूजर्स का मानना है कि दोनों के बीच प्रोमो में किसी तरह की कड़वाहट नजर नहीं आई. ऐसे में लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या उनके तलाक की खबर वास्तव में सच है या फिर शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए तैयार की गई रणनीति.हालांकि, फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. दोनों के रिश्ते की असली तस्वीर शो के आने वाले एपिसोड में ही साफ हो पाएगी.

 

आकांक्षा ने प्रीमियर में किया था चौंकाने वाला खुलासा

27 जून 2026 को 'लॉक अप 2' के प्रीमियर के दौरान आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया था कि शादी के नौ साल बाद वह और गौरव खन्ना तलाक लेने का फैसला कर चुके हैं. उन्होंने यह भी बताया था कि दोनों पिछले एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस बात को सार्वजनिक नहीं होने दिया.

 

आकांक्षा ने यह भी स्पष्ट किया था कि उनके बीच किसी तरह का झगड़ा या मनमुटाव नहीं है, बल्कि समय के साथ दोनों की प्राथमिकताएं बदल गई हैं. अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि शो में दोनों अपने रिश्ते को लेकर क्या खुलासा करते हैं और तलाक की खबर में कितनी सच्चाई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही