Search

 
 
 

Entertainment News  : आयशा खान ने मिस्ट्री मैन के साथ शेयर की तस्वीर, फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग

Entertainment News : धुरंधर फेम एक्ट्रेस आयशा खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके सामने आने के बाद उनकी सगाई की खबरों ने जोर पकड़ लिया है.
 
फाइल फोटो
  • सगाई की अटकलें तेज

Entertainment News : धुरंधर फेम एक्ट्रेस आयशा खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके सामने आने के बाद उनकी सगाई की खबरों ने जोर पकड़ लिया है. तस्वीरों में आयशा एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं और अपनी उंगली में पहनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं.

 

मनोरंजन की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

 

मिस्ट्री मैन संग तस्वीरें हुई वायरल

आयशा खान ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उनके साथ एक शख्स दिखाई दे रहा है. हालांकि, एक्ट्रेस ने इस शख्स का चेहरा रिवील नहीं किया है. तस्वीरों में आयशा की उंगली में डायमंड रिंग भी साफ नजर आ रही है. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में ड्रीम लिखा है.

 

धुरंधर' फेम आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन को बाहों में भर के फ्लॉन्ट  की डायमंड रिंग, वायरल हुईं फोटोज - News18 हिंदी

फाइल फोटो

इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या आयशा ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है. हालांकि, एक्ट्रेस की ओर से अभी तक अपनी सगाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

 

जूलरी ब्रांड को किया टैग

आयशा ने पोस्ट में एक जूलरी ब्रांड को भी टैग किया है. ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि तस्वीरें किसी जूलरी कैंपेन या फोटोशूट का हिस्सा हो सकती हैं. 


‘बिग बॉस 17’ से मिली खास पहचान

आयशा खान ‘बिग बॉस 17’ में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं. शो के दौरान वह मुनव्वर फारूकी के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में रही थीं. आयशा ने मुनव्वर पर उन्हें धोखा देने और एक साथ कई लड़कियों के साथ रिश्ते में रहने के आरोप लगाए थे. इस दौरान दोनों के बीच कई बार विवाद भी देखने को मिला था.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही