Search

 
 
 

Entertainment News : देशभर में बकरीद की धूम, बॉलीवुड व टीवी सितारों ने दी ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद

देशभर में आज ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया जा रहा है.
 

Lagatar desk : देशभर में आज ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर लोग अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों के साथ खुशियां बांट रहे हैं और एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

 

वहीं बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ईद मुबारक कहा. किसी ने खास तस्वीरें शेयर कीं तो किसी ने दिल छू लेने वाले संदेश पोस्ट किए.

 

 

मलाइका अरोड़ा ने स्टोरी शेयर कर दी बधाई

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा  ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट साझा कर फैंस को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दीं.


जन्नत जुबैर ने मक्का-मदीना का वीडियो किया शेयर

 

सोशल मीडिया स्टार जन्नत जुबैर ने मक्का-मदीना का खूबसूरत वीडियो शेयर करते हुए अपने चाहने वालों को ईद मुबारक कहा.

 

 

अली गोनी ने तस्वीर साझा कर कहा ‘ईद मुबारक’

टीवी एक्टर अली गोनी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर सभी को ईद की बधाई दी.

 

जीशान कादरी का भावुक संदेश

एक्टर और लेखक जीशान कादरी ने ईद-उल-अजहा के मौके पर एक खास संदेश साझा किया. उन्होंने लिखा कि यह त्योहार कुर्बानी, इंसानियत और अल्लाह के हुक्म का पालन करने की सीख देता है. साथ ही उन्होंने सभी के लिए अमन, रहमत और खुशहाली की दुआ मांगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही