Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Entertainement News : बॉक्स ऑफिस पर'भारत भाग्य विधाता VS  मैं वापस आऊंगा , जानें किसने मारी बाजी

कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.रियल लाइफ घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म में कंगना ने नर्स गीता का किरदार निभाया है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk : कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.रियल लाइफ घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म में कंगना ने नर्स गीता का किरदार निभाया है.उनकी दमदार अदाकारी दर्शकों को कहानी के केंद्र में मौजूद उस साहसी महिला से रूबरू कराती है, जिसकी प्रेरणादायक यात्रा फिल्म की आत्मा है.

 

पहले दिन की कमाई आई सामने

फिल्म को देशभर में कुल 2,096 शोज के साथ रिलीज किया गया.सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, 'भारत भाग्य विधाता' ने रिलीज के पहले दिन 66 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है.उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

 

कंगना की पिछली फिल्में नहीं दिखा सकीं कमाल

हालांकि कंगना रनौत की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं.उनकी हालिया फिल्म 'इमरजेंसी', जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाने के साथ निर्देशन भी किया था, लगभग 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी.फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 23.81 करोड़ रुपये की कमाई की और व्यावसायिक रूप से सफल नहीं रही.

 


'मैं वापस आऊंगा' की रही धीमी शुरुआत

दूसरी ओर, वेदांग रैना और शरवरी वाघ अभिनीत फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी लेकिन संतोषजनक शुरुआत की है.फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर भारत में लगभग 1.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.अब सभी की नजरें वीकेंड के प्रदर्शन पर टिकी हैं, जहां फिल्म की असली परीक्षा होगी.

 

मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर' भी मैदान में

इसी के साथ मनोज बाजपेयी स्टारर 'गवर्नर' भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.फिल्म के शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़ों का इंतजार किया जा रहा है, जिससे पता चलेगा कि दर्शकों ने इसे कितना पसंद किया है.

 

EXCLUSIVE: मनोज बाजपेयी स्टारर गवर्नर को मिला UA 13+ सर्टिफिकेशन; अवधि 122 मिनट की होगी: बॉलीवुड समाचार मनोज बाजपेयी-स्टारर राज्यपाल नाटकीय रिलीज ...

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही