Search

 
 
 

Entertainment News : 'लॉकअप 2' में बड़ा  धमाका, करण कुंद्रा -एल्विश यादव की नए जेलर के तौर पर एंट्री!

रियलिटी शो 'लॉकअप 2' को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के मेकर्स इसकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए नए ट्विस्ट की तैयारी कर रहे हैं.
 

Lagatar Desk : रियलिटी शो 'लॉकअप 2' को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के मेकर्स इसकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए नए ट्विस्ट की तैयारी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि टीवी एक्टर करण कुंद्रा और यूट्यूबर एल्विश यादव को शो में नए जेलर के तौर पर लाने की योजना बनाई जा रही है.

 

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों कलाकार जल्द ही शो में एंट्री लेकर कंटेस्टेंट्स को नए टास्क और चुनौतियां देते नजर आ सकते हैं. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

 

करण और एल्विश की जोड़ी पर मेकर्स की नजर

करण कुंद्रा और एल्विश यादव हाल ही में कॉमेडी रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' में साथ नजर आए थे. शो खत्म होने के बाद अब चर्चा है कि दोनों को 'लॉकअप 2' के लिए अप्रोच किया गया है. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस दोनों को एक बार फिर साथ देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं.

 

अब हफ्ते में 6 दिन आ सकता है शो

फिलहाल 'लॉकअप 2' नेटफ्लिक्स पर हफ्ते में पांच दिन, रात 8 बजे स्ट्रीम होता है. गुरुवार और शुक्रवार को शो का प्रसारण नहीं होता. लेकिन दर्शकों से मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए मेकर्स शो को हफ्ते में छह दिन ऑन एयर करने पर भी विचार कर रहे हैं.हालांकि, नए जेलरों की एंट्री और शो के प्रसारण के दिनों में बदलाव को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. फिलहाल फैंस मेकर्स की ओर से आने वाले ऐलान का इंतजार कर रहे हैं. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही