Search

 
 
 

बाढ़ पीडितों  की मदद को आगे आए बॉलीवुड स्टार्स,सलमान से लेकर कार्तिक तक ने बढ़ाया हाथ

असम में आई बाढ़ ने हजारों लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है. राज्य के कई जिलों में लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं.
 

Lagatar Desk : असम में आई बाढ़ ने हजारों लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है. राज्य के कई जिलों में लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं. इस मुश्किल घड़ी में कई मशहूर हस्तियां बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई हैं. किसी ने आर्थिक सहायता दी है, तो किसी ने राहत सामग्री पहुंचाकर प्रभावित परिवारों का सहारा बनने की कोशिश की है.

 

 

सलमान खान

सलमान खान ने अपने बीइंग ह्यूमन फ़ाउंडेशन के जरिए बाढ़ प्रभावित लोगों तक भोजन, पीने का पानी और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने की पहल की है. इसके अलावा उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए 500 सेमी-परमानेंट घर बनवाने का भी जिम्मा उठाया है.

Uploaded Image

रणदीप हुड्डा

एक्टर रणदीप हुड्डा असम के शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में खुद पहुंचे. उन्होंने नाव के जरिए लोगों तक भोजन, बर्तन और रोजमर्रा की जरूरत का सामान पहुंचाया.

 

असम बाढ़ में लोगों के लिए नाव में सामान भरकर पहुंचे रणदीप हुड्डा, घुटनों तक  पानी में उतर घर-घर पहुंचा रहे राहत - assam floods randeep hooda distributes  essentials ...

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन ने असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देकर बाढ़ पीड़ितों के प्रति अपना सहयोग जताया.

 

Uploaded Image

भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर ने राहत टीमों के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया. उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और राहत सामग्री का वितरण किया.

 

दिल टूट जाएगा, कोई इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहा; असम बाढ़ की तबाही देख  भावुक हुईं भूमि, देश से की एकजुट होने की अपील - dainiktribuneonline.com

सीमा बिस्वा

असम की प्रसिद्ध अभिनेत्री सीमा बिस्वा ने 1.5 लाख रुपये की सहायता राशि दान की. इसके साथ ही उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को बर्तन और अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई.

 

कैरी मिनाटी 


यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर कैरी मिनाटी (अजय नागर) ने लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए करीब 13 लाख रुपये की राशि जुटाई, जिसे असम बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए समर्पित किया गया.

 

कैरीमिनाटी ने असम में आई बाढ़ से प्रभावित 4.45 लाख लोगों के लिए चैरिटी लाइवस्ट्रीम की घोषणा की।

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही