Search

 
 
 

झारखंड विस : परीक्षाओं की CBI जांच की मांग पर सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा, कार्यवाही 12.30 तक स्थगित

झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन है. सदन की कार्यवाही शुरू होते नियुक्ति परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मुद्दा गरमा गया. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी अपनी सीट पर खड़े होकर इस मामले पर तत्काल चर्चा कराने की मांग करने लगे. उन्होंने कहा कि सरकार को पूरे मामले की जांच अदालत की निगरानी में CBI से करानी चाहिए.
 
  • सदन में नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी को लेकर हंगामा
  • भाजपा ने की CBI जांच की मांग
  • सदन की कार्यवाही शुरू होते वेल में आए BJP विधायक
  • सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग

Ranchi :  झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन है. सदन की कार्यवाही शुरू होते नियुक्ति परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मुद्दा गरमाया. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी अपनी सीट पर खड़े होकर इस मामले पर तत्काल चर्चा कराने की मांग करने लगे.

 

उन्होंने अलग-अलग परीक्षाओं का जिक्र करते हुए सरकार से सभी परीक्षाओं को रद्द करने और  अदालत की निगरानी में मामले की CBI जांच कराने की मांग की. बाबूलाल ने कहा कि बच्चे सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं. बारिश में बैठे हुए हैं. राज्य की बदनामी हो रही है. 

 

इस पर संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि पहले हुई बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा कराई जाने की बात पर सहमति बनी थी.  इसी बीच जब विधायक प्रदीप यादव अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए, तब भाजपा के सभी विधायक वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी.

भाजपा विधायक सरकार होश में आओ, परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराओ, के नारे लगाते रहे. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही मात्र 20 मिनट ही चल सकी. इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12.30 तक के लिए स्थगित कर दी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही