Search

 
 
 

Entertainment News : बेटे की कब्र पर पहुंची सेलिना जेटली,शेयर किया इमोशनल वीडियो

एक्ट्रेस सेलिना जेटली एक बार फिर अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं. तलाक और बच्चों की कस्टडी को लेकर चल रहे कानूनी विवाद के बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा किया है.
 

Lagatar desk : एक्ट्रेस सेलिना जेटली एक बार फिर अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं. तलाक और बच्चों की कस्टडी को लेकर चल रहे कानूनी विवाद के बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा किया है.

 


बेटे शमशेर की कब्र पर पहुंचकर भावुक हुई सेलिना

सेलिना हाल ही में अपने बेटे शमशेर की कब्र पर पहुंचीं, जहां वह भावुक हो रोते हुए नजर आई. उन्होंने  अपने इस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. 

 

बच्चों से दूर किए जाने का आरोप

अपने पोस्ट में सेलिना ने आरोप लगाया कि उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है. उनका कहना है कि कोर्ट के फैसलों और समझौतों के बावजूद बच्चों को उनसे दूर रखा जा रहा है और उनके संपर्क में बाधा डाली जा रही है.

 


अनजान जगह ले जाया गया – सेलिना का दावा

सेलिना ने लिखा कि जब वह तलाक की सुनवाई के लिए ऑस्ट्रिया गई थीं, तब उनके बच्चों को किसी अनजान स्थान पर ले जाया गया और उन्हें वापस घर नहीं लाया गया. उन्होंने इसे अपने लिए बेहद दर्दनाक अनुभव बताया.


शमशेर की दुखद कहानी

सेलिना के बेटे शमशेर का जन्म समय से पहले हुआ था और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण कुछ समय बाद उनका निधन हो गया था. यह उनके जीवन का सबसे बड़ा दुख माना जाता है.


तलाक और कानूनी लड़ाई जारी


सेलिना और उनके पति पीटर हाग के बीच तलाक और कस्टडी को लेकर मामला अभी कोर्ट में चल रहा है. सेलिना ने पति पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं, जबकि मामला कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रहा है.

 

 

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही