Search

 
 
 

Entertainment News : अक्षय कुमार की आंख हुई सर्जरी, कुछ दिनों के लिए शूटिंग से लिया ब्रेक

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच उनकी सेहत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है
 

Lagatar desk : अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच उनकी सेहत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है.  दरअसल हाल ही में एक्टर ने अपनी आंख की सर्जरी करवाई है, जिसके चलते उन्होंने फिलहाल शूटिंग से कुछ दिनों का ब्रेक ले लिया है.

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार को पिछले कुछ समय से देखने में दिक्कत महसूस हो रही थी. डॉक्टरों की सलाह पर 6 मई की सुबह उनकी विजन करेक्शन सर्जरी की गई. हालांकि, यह एक माइनर सर्जरी बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. यही वजह है कि एक्टर  ने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग अस्थायी रूप से रोक दी है.

 

अनीस बज्मी की फिल्म की कर रहे थे शूटिंग

सर्जरी से पहले अक्षय कुमार निर्देशक अनीस बज्मी की नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे. इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन, राजपाल यादव और राशि खन्ना भी नजर आने वाले हैं.अक्षय ने सर्जरी से पहले फिल्म का केरल शेड्यूल पूरा कर लिया था. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शूटिंग खत्म होने की जानकारी देते हुए पूरी टीम का धन्यवाद भी किया. अभिनेता ने केरल में शूटिंग के अनुभव को बेहद खास बताया.

 

फिटनेस और हेल्थ को लेकर हमेशा सतर्क रहते हैं अक्षय

अक्षय कुमार इंडस्ट्री में अपनी फिटनेस और अनुशासित लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं. 50 की उम्र पार करने के बाद भी वह लगातार फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहते हैं और साल में कई फिल्में रिलीज करते हैं. हालांकि, इस बार उन्होंने अपनी सेहत को प्राथमिकता देते हुए काम से छोटा ब्रेक लेने का फैसला किया है.फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि वह कब तक शूटिंग पर लौटेंगे, लेकिन फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

 


बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है ‘भूत बंगला’

अक्षय कुमार की हालिया रिलीज भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. फिल्म ने रिलीज के 20 दिनों में भारत में 175.93 करोड़ का ग्रॉस और 148.25 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 232.78 करोड़ तक पहुंच चुकी है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही