Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Entertainment news : प्रिंस नरूला की पार्टी में बवाल, बसीर अली व कैमरामैन भिड़े, वीडियो वायरल

बिग बॉस 19' फेम बसीर अली का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह एक कैमरामैन को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : 'बिग बॉस 19' फेम बसीर अली का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह एक कैमरामैन को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं. 

 

 


प्रिंस नरूला की पार्टी के बाद हुआ हंगामा


दरअसल, मौका प्रिंस नरूला के रेस्टोरेंट के ओपनिंग की पार्टी थी, जिसमें बसीर अली और शिव ठाकरे के अलावा स्प्लिट्सविला की कंटेस्टेंट सौंदर्या शेट्टी और कियारा के अलावा कई और सेलेब्स शामिल थे.

 

इस दौरान एक कैमरामैन पार्टी में आए स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट्स पर भद्दे कमेंट्स पास करने लगा इसी बीच बसीर ने बचाव किया तो उन्हें भी गालियां देने लगा. जिसके बाद बसीर अली  नवे कैमरामैन को बुरी तरह पीट दिया, जिसका वीडियो सामने आया है और सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं. 

 


यूजर्स बसीर अली का बर्ताव देख हैरान हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं. हालांकि, पूरा मामला कुछ और ही है. दावा किया जा रहा है कि कैमरामैन शराब पिए हुए था और वह बसीर अली की फीमेल फ्रेंड्स पर फब्तियां कस रहा था. अश्लील कमेंट्स पास कर रहा था. इसी पर बात बिगड़ी.

 

कैमरामैन ने पी रखी थी , कर रहा था अश्लील कमेंट


X पर कुछ यूजर्स ने बताया है कि कैमरामैन ने शराब पी रखी थी और वह स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ बसीर की फीमेल फ्रेंड्स पर भद्दे और अश्लील कमेंट्स पास कर रहा था. उन्होंने यह बाद बसीर अली को बताई, तो वह उनके सपोर्ट के लिए आगे आए. 

 

बसीर की दोस्त जहां भी जातीं, वह साथ जा रहे थे. पार्टी खत्म होने के बाद जब बसीर अली अपनी गाड़ी में बैठने जा रहे थे, तो कैमरामैन ने बसीर अली को चैलेंज किया और अनाप-शनाप बोलने लगा. वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, कैमरामैन ने बसीर को गालियां भी दीं. यह देख बसीर ने आपा खो दिया और उस कैमरामैन को पीट दिया.

 

 

यूजर्स बसीर अली पर भड़के, पर फैंस ने बताया 'रियल हीरो'


घटना का वीडियो X पर वायरल हो गया है. जहां कुछ यूजर्स ने बसीर अली को उनके इस बर्ताव के लिए खरी-खोटी सुनाई, वहीं बहुत से ऐसे भी थे, जिन्होंने बसीर की तारीफ की क्योंकि उन्होंने उस आदमी को पीटा था, जो लड़कियों के साथ बुरा बर्ताव कर रहा था. उन्हें बचाने के लिए ही बसीर उस कैमरामैन से भिड़े.

 

 

बसीर अली का अभी नहीं आया कोई रिएक्शन


हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक बसीर अली की तरफ से कोई बयान नहीं आया है, पर फैंस उनके उठाए कदम की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें 'रियल हीरो' बता रहे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही