Search

 
 
 

Entertainment News : बॉक्स ऑफिस पर 'कॉकटेल 2' ने मारी सेंचुरी, सामंथा की 'मां इंटी बंगारम' भी दिखा रही जलवा

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के अलावा साउथ की फिल्में धमाल मचा रही है. शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को रिलीज हुए आज 7 दिन हो चुके हैं. वहीं सामंथा की साउथ फिल्म 'मां इंटी बंगारम' भी एक हफ्ते से दर्शकों को एंटरटेन कर रही है.
 

Lagatar Desk : इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के अलावा साउथ की फिल्में धमाल मचा रही है. शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को रिलीज हुए आज 7 दिन हो चुके हैं. वहीं सामंथा की साउथ फिल्म 'मां इंटी बंगारम' भी एक हफ्ते से दर्शकों को एंटरटेन कर रही है. 

 

 


कॉकटेल 2 

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 ने 7 दिनों (पहले गुरुवार) तक दुनियाभर में कुल 108.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस अवधि के दौरान इसका कुल घरेलू नेट कलेक्शन 70.40 करोड़ रुपये और ओवरसीज कलेक्शन 25 करोड़ रुपये रहा है. 

 

Cocktail 2 Worldwide Collection: संडे को 'कॉकटेल' 2 ने की बंपर कमाई, दुनियाभर के Box Office पर छापे करोड़ों - cocktail 2 worldwide collection day 3 shahid kriti rashmika film collects 76 crore on sunday

मां इंटी बंगारम

साउथ की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ में लीड रोल में सामंथा हैं. इसमें उन्होंने जबरदस्त एक्शन किया है. फिल्म ने सातवें दिन 2.65 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि छठे दिन 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 35.85 करोड़ रुपये हो चुका है. इस फिल्म के डायरेक्टर बी.वी. नंदिनी रेड्डी हैं. 

 

मां इंति बंगाराम से थस्सादिया: एक संपूर्ण नृत्य गान | Filmfare.com

मैं वापस आऊंगा 

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म 'मैं वापस आऊंगा'  बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. 14वें दिन 2.30 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 34.61 करोड़ से अधिक का नेट कलेक्शन कर लिया है. 

 

Main Vaapas Aaunga OTT: ओटीटी पर प्यार का पाठ पढ़ाएगी 'मैं वापस आऊंगा', कब और कहां होगी स्ट्रीम? - main vaapas aaunga ott release when where online streaming of diljit dosanjh romantic

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही