Search

 
 
 

Entertainment News : बिग बॉस 20 का काउंटडाउन शुरू,मेकर्स ने जारी किया नया प्रोमो

बिग बॉस 20' का आधिकारिक तौर पर एलान हो चुका है और इस सीजन को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट चरम पर है.इसी बीच शो के मेकर्स शो का नया 'आई लोगो' जारी किया है, जो इस बार बिल्कुल नए मैटेलिक गोल्ड और बोल्ड अवतार में नजर आ रहा है.
 

Lagatar  Desk : बिग बॉस 20' का आधिकारिक तौर पर एलान हो चुका है और इस सीजन को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट चरम पर है.इसी बीच शो के मेकर्स शो का नया 'आई लोगो' जारी किया है, जो इस बार बिल्कुल नए मैटेलिक गोल्ड और बोल्ड अवतार में नजर आ रहा है. 

 


 
मेकर्स ने बिते दिन अपने इंस्टाग्राम पर सीजन बिग बॉस' 20 प्रोमो वीडियो शेयर की. इसके साथ ही शो का नया 'आई लोगो' दिखाया.साथ ही इसके कैप्शन में लिखा- दशकों बाद... अभी भी सबसे अधिक ध्यान खींचने वाला बिग बॉस 20 जल्द आ रहा है.

 

इस लोगो का डिजाइन रंग-बिरंगा और आकर्षक है, जो इस लंबे समय से चल रहे शो के एक नए अध्याय का संकेत देता है.हालांकि मेकर्स ने अभी तक प्रीमियर की तारीख नहीं बताई है, लेकिन उन्होंने इशारा दिया है कि बिग बॉस 20 'जल्द आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ब्लॉकबस्टर रियलिटी शो के एक और सीजन के लिए सलमान खान होस्ट के तौर पर वापसी करेंगे. 

 

वहीं बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स के तौर पर कई नाम चर्चा में हैं. रैपर सैंटी शर्मा, जन्नत ज़ुबैर, फैसल शेख , अरबाज़ पटेल, ऊर्फी जावेद, रुरू ठाकुर और अंजलि अरोड़ा जैसे नाम सामने आए हैं. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इनमें से किसी भी नाम की पुष्टि नहीं की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही